विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रेमी संग नहर में कूदी विवाहिता का शव मिला

By Edited By:
Published: Wed, 19 Jun 2013 07:43 PM (IST)Updated: Wed, 19 Jun 2013 07:44 PM (IST)

News Article Hero Image

जागरण संवाद केंद्र, फतेहाबाद

गोरखपुर के पास युवक संग नहर में कूदने वाली मीरपुर निवासी विवाहिता मंजू का शव बरामद हो गया है। बुधवार को उसका शव काजलहैड के पास मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में फिलहाल अग्रोहा थाना पुलिस कार्रवाई कर रही है।

मंजू का कथित प्रेमी गांव ढाणी माजरा निवासी संदीप अभी तक लापता है।

मृतका मंजू गाव नाढ़ोड़ी निवासी पृथ्वी सिंह नामक व्यक्ति से ब्याही हुई थी। मंजू काफी दिनों से अपने मायके मीरपुर गई हुई थी। बताते है रविवार 16 जून को गाव ढाणी माजरा निवासी संदीप ने मोबाईल कर मंजू को गाव गोरखपुर के पास बुला लिया। यहां दोनों एक साथ सिद्धमुख भाखड़ा नहर में कूद गए। जिस स्थान पर संदीप व मंजू नहर में कूदे थे उसके पास ही कुछ लोग भेड़ें चरा रहे थे व कुछ किसान भी वहा खड़े थे। इन लोगों ने देखा कि एक युवक-युवती प्लसर बाईक पर नहर के पुल के पास आए। उस वक्त दोनों उल्टिया कर रहे थे। देखते ही देखते युवती ने अपनी चुन्नी व चप्पल उतारकर नहर के किनारे रख दी व उसके बाद युवक-युवती ने नहर में छलाग लगा दी। नहर में कूदा संदीप तैरना जानता था, वह तैरकर बाहर आ गया और बाईक पर सवार होकर मौके से भाग निकला। इस मामले में मृतका के पति ने पुलिस को शिकायत देकर संदीप पर हत्या का आरोप भी लगाया था। अब मामले की जांच अग्रोहा पुलिस कर रही है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर