विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुड़गांव नहर पर बने खेड़ी पुल की दीवार गिरी

By Edited By:
Published: Mon, 07 Dec 2015 03:59 PM (IST)

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद: गुड़गांव नहर पर बने खेड़ी पुल की दीवार का एक हिस्सा भरभरा कर गिर पड़ा। गनीमत

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद: गुड़गांव नहर पर बने खेड़ी पुल की दीवार का एक हिस्सा भरभरा कर गिर पड़ा। गनीमत यह रही कि उस समय टूटे हिस्से के पास से कोई गुजर नहीं रहा था, जिस वजह से बड़ा हादसा होने से बच गया। सुरक्षा के लिहाज से ¨सचाई विभाग की ओर से यहां कोई चेतावनी बोर्ड नहीं लगाया गया है, जबकि कोहरा शुरू होने से हादसे होने का पूरा डर बना हुआ है।

खेड़ी पुल से हर रोज हजारों लोगों का आवागमन रहता है। नहर पार ग्रेटर फरीदाबाद विकसित होने के कारण इस पुल पर आ-जाना और अधिक बढ़ गया है। यह पुल फरीदाबाद व ग्रेटर फरीदाबाद को जोड़ने के लिए अहम है। वर्षों पुराने खेड़ी पुल पर गुड़गांव नहर पर दीवार बनी हुई है। काफी समय से दीवार की मरम्मत नहीं हुई, जिस कारण जर्जर होने की वजह से दीवार का एक बड़ा हिस्सा टूट गया। इसके पास ही पुलिस चौकी है। लेकिन पुलिस ने भी अभी तक यहां कोई चेतावनी बोर्ड नहीं लगाया है। ¨सचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता वीएस रावत ने बताया कि उन्हें इस घटना के बारे में जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो वह उसे जल्द ही दुरुस्त करा देंगे।