विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रातों बन गईं सौ झुग्गियां

By Edited By:
Published: Thu, 25 Jun 2015 06:35 PM (IST)

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-80,81 में निर्माणाधीन मास्टर रोड के साथ

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद :

ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-80,81 में निर्माणाधीन मास्टर रोड के साथ रातोंरात तकरीबन एक सौ झुग्गियां बस गई हैं। इन झुग्गियों को देख जहां आसपास ग्रुप हाउ¨सग सोसायटी विकसित कर रहे बिल्डर ग्रुप की सांसें अटक गई हैं वहीं निवेशक भी परेशान हो गए हैं। स्थानीय निवेशकों ने जिला उपायुक्त को शिकायत भेज इन झुग्गियों पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की मांग की है।

झुग्गी बसने का पहला मामला

ग्रेटर फरीदाबाद में इस तरह एक साथ सरकारी जमीन पर सौ झुग्गियां बसने का पहला मामला है। इससे पहले इस क्षेत्र के कामगार तो इक्का-दुक्का झुग्गी बनाकर रहते थे मगर वे काम खत्म होने के बाद उस स्थान से चले जाते थे। ग्रेटर फरीदाबाद रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों का तो यहां तक कहना है कि ग्रेफ में झुग्गियां बस गईं तो फिर यहां के हालात भी फरीदाबाद के पुराने हिस्से जैसे हो जाएंगे। इसके अलावा सुनसान क्षेत्रों में सुरक्षा की दृष्टि से भी स्थित संवेदनशील हो जाएगी।

--------------------

नहर के किनारे विकसित हो रहे सेक्टर-80 व 81 के बीच एकाएक बसी इन झुग्गियों को हटाने के लिए यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो ये झुग्गियां प्रशासन को हटाना काफी मुश्किल हो जाएंगी। हमारी जानकारी में ये लोग बाइपास रोड से यहां बसे हैं। मैंने इस बाबत जिला उपायुक्त को लिखित शिकायत दी है। हमारी मांग है कि इस क्षेत्र से झुग्गियां तुरंत प्रभाव से हटाई जाएं।

-आशीष गुप्ता, निवासी, ग्रेटर फरीदाबाद।