मुख्यमंत्री ने उठाया सास्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि रूसी वेशभूषा और नृत्य शैली बहुत ही
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद :
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि रूसी वेशभूषा और नृत्य शैली बहुत ही अद्भुत है। सूरजकुंड होटल राजहस में विदेशी कलाकारों द्वारा आयोजित सास्कृतिक कार्यक्रमों को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने काफी सराहा।
सूरजकुंड मेले में आए विभिन्न देशों के प्रतिभागियों और गण्यमान्य लोगों को मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से सोमवार दोपहर को भोज दिया गया। होटल राजहंस में रखे गए भोज के दौरान कलाकारों ने प्रस्तुति भी दी। इसकी शुरुआत थीम स्टेट छत्तीसगढ़ के कलाकारों ने प्रस्तुति दी। इसके बाद रूसी कलाकारों ने अपने परपरागत नृत्य प्रस्तुत किए और तालिया बटोरी। रूस के काजान सिटी से आए कलाकारों ने भी अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दी। इसके बाद मुख्यमंत्री के समक्ष किर्गिस्तान के पामोश वाद्यय यंत्रों की प्रस्तुति दी गई, जो बहुत ही दिलकश थी।
इस रंगारंग सास्कृतिक प्रस्तुति में रूसी कलाकारों ने कठपुतली के माध्यम से रूसी भाषा में रामायण की प्रस्तुति दी। रूसी कलाकारों ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिह्न भी भेंट किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने इन कलाकारों के साथ फोटो भी खिंचवाई और उनकी कला और नृत्य की जमकर तारीफ की।
इस मौके पर उनके साथ हरियाणा भाजपा के प्रभारी अनिल जैन, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, पर्यटन मंत्री राम बिलास शर्मा, कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़, सामाजिक एवं अधिकारिता न्याय मंत्री कविता जैन, लोक निर्माण मंत्री नरवीर सिंह, पर्यटन राज्यमंत्री कर्णदेव कंबोज, कृष्ण बेदी मौजूद थे।