विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कंपनी के तीन निदेशकों के खिलाफ मामला दर्ज

By Edited By:
Published: Fri, 17 Jan 2014 01:06 AM (IST)Updated: Fri, 17 Jan 2014 01:07 AM (IST)

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद:

पैसे जमा कराने के बाद भी दिल्ली के एक व्यक्ति को व्यवसायिक स्थल न देने पर पुलिस ने अदालत के आदेश पर बिल्डर कंपनी पीयूष ग्रुप के तीन निदेशक अनिल गोयल, अमित गोयल और पुनीत गोयल के खिलाफ धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज किया है।

दर्ज मामले के अनुसार दिल्ली पश्चिम विहार के रहने वाले कपिल पाठक ने वर्ष 2007 में सेक्टर-27 ए में व्यवसायिक स्थल लेने के लिए पीयूष ग्रुप के अधिकारियों से बात की थी। पीयूष ग्रुप ने कपिल पाठक को एक हजार वर्ग गज का स्थल दिखाया। पसंद आने पर कपिल पाठक इसे लेने के लिए सहमत हो गया और कपिल ने पीयूष ग्रुप में 10,50,000 रुपये जमा कराकर व्यवसायिक स्थल बुक करा लिया। आरोप है कि कपिल पाठक को न तो आज तक स्थल दिया गया है और न ही उसके पैसे लौटाए गए। कपिल कंपनी के चक्कर लगाता रहा, लेकिन उसकी कहीं पर भी सुनवाई नहीं हुई। उसने कंपनी के प्रबंध निदेशक अनिल गोयल व संयुक्त निदेशकों से भी गुहार लगाई, लेकिन उसकी एक न सुनी गई। इतना ही नहीं उसे कंपनी निदेशकों की तरफ से जान से मारने की धमकी भी दी गई। आखिर उसने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए।

पीयूष ग्रुप के निदेशक अमित गोयल का कहना है कि हम इस मामले में पुलिस के समक्ष अपना विस्तृत पक्ष प्रस्तुत करेंगे। अभी जो मामला दर्ज हुआ है वह एकतरफा सुनवाई पर दर्ज हुआ है। असल में जिस कंपनी में कपिल पाठक ने पैसे देने की बात कही है उसमें उस समय केवल पुनीत गोयल ही निदेशक थे, और वे स्वयं या फिर अनिल गोयल इस कंपनी में कभी निदेशक या प्रबंध निदेशक नहीं रहे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर