विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ग्रेटर फरीदाबाद में 700 मेगावाट बिजली से होगा उजियारा

By Edited By:
Published: Sun, 21 Apr 2013 06:52 PM (IST)Updated: Mon, 22 Apr 2013 12:19 AM (IST)

News Article Hero Image

जागरण संवाद केंद्र, फरीदाबाद : तेजी से विकसित हो रहे ग्रेटर फरीदाबाद में लोगों की बसावट शुरू हो गई है। ग्रेटर फरीदाबाद में विकास को लेकर सरकारी एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं। इसी कड़ी में विद्युत निगम ने भी अपनी 2017 तक की प्लानिंग तैयार की है, जिसमें इस क्षेत्र में 700 मेगावाट बिजली की आवश्यकता का अनुमान लगाया गया है।

ग्रेटर फरीदाबाद नहर पार का क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहा है। इस क्षेत्र में रिहायश के लिए बड़े-बड़े अपार्टमेंट व औद्योगिक क्षेत्र विकसित हो रहे हैं। इसे ध्यान में रखते हुए विद्युत निगम ने भी अपनी तैयारी शुरू की है। विद्युत निगम के अनुसार वर्ष 2017 तक इस क्षेत्र में 700 मेगावाट बिजली की आवश्यकता पड़ेगी। इसकी तैयारी अगर अभी से नहीं की गई तो आगे चलकर लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ेंगी। साथ ही विद्युत निगम को भी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

प्लान में 400 केवी सबस्टेशन की योजना

विद्युत निगम ने ग्रेटर फरीदाबाद में 2017 तक क्षेत्र में 400 केवी विद्युत सबस्टेशन की आवश्यकता होगी। इस सबस्टेशन में बिजली उत्पादन केंद्र से आएगी और दूसरे सबस्टेशनों को जाएगी।

220केवी के बनेंगे तीन सबस्टेशन

विद्युत निगम के प्लान में नहर पार क्षेत्र में 220केवी के तीन सबस्टेशन बनाने की योजना है, ताकि 400केवी सबस्टेशन से बिजली उनमें भेजी जाए।

66केवी के बनेंगे 11 विद्युत सबस्टेशन

नहर पार क्षेत्र के लिए विद्युत निगम द्वारा बनाए गए प्लान में 66केवी के 11 विद्युत सबस्टेशन बनाए जाएंगे। इनमें 220केवी सबस्टेशन से बिजली पहुंचाई जाएगी और यहां से औद्योगिक इकाइयों, ग्रुप हाउसिंग, मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग कालेजों व दूसरों को बिजली आपूर्ति दी जाएगी।

12वीं पंचवर्षीय योजना के तहत हो रहे हैं कार्य : एसई

हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम (ट्रांसमिशन इकाई) के अधीक्षण अभियंता (एसई) एमसी त्यागी का कहना है कि यह कार्य 12वीं पंचवर्षीय योजना के तहत हो रहे हैं। इसके अलावा विद्युत उत्पादन के लिए मोठुका व अरुआ गांव में 1500 मेगावाट बिजली उत्पादन का प्लांट लग रहा है। कुल मिलाकर फरीदाबाद की बिजली के लिए बड़े पैमाने पर कार्य हो रहा है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर