विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उखड़ने लगी मास्टर रोड की कंकरीट

By Edited By:
Published: Wed, 06 Feb 2013 07:41 PM (IST)Updated: Thu, 07 Feb 2013 01:19 AM (IST)

News Article Hero Image

जागरण संवाद केंद्र, फरीदाबाद : ग्रेटर फरीदाबाद के मास्टर रोड की कंकरीट उखड़ने लगी है। इस कारण लोग इस रोड की गुणवत्ता पर सवालिया निशान लगाने लगे हैं। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) के अधिकारियों का भी इस ओर ध्यान नहीं हैं ।

नहर पार ग्रेटर फरीदाबाद में मास्टर रोड के लिए हुडा ने 19 गावों की 10.29 एकड़ भूमि अधिगृहीत की थी। पिछले साल हुडा ने इस रोड को बनाने का ठेका जीआर गावड़ कंपनी को दिया था। मास्टर रोड का निर्माण आधुनिक मशीनों से किया जा रहा है। गाव बुढै़ना के आसपास पांच-छह किलोमीटर तारकोल की सड़क बन चुकी है, लेकिन लोग इस सड़क पर सवालिया निशान लगाने लगे है। लोगों का कहना है कि सड़क बनाने में इस्तेमाल की जा रही निर्माण सामग्री की गुणवत्ता ठीक नहीं है, जिस कारण वह उखड़ने लगी है। अगर इस रोड की तरफ तुरंत ध्यान नहीं दिया गया तो इस सड़क का फायदा लोगों को लंबे समय तक नहीं मिलेगा। इतना ही नहीं इस रोड का अन्य काम भी कछुआ गति से चल रहा है। ऐसे में निर्धारित समय पर रोड कैसे तैयार हो पाएगा।

ग्रेटर फरीदाबाद वेलफेयर एसोशिएशन के महासचिव अजय यादव का कहना है कि मास्टर रोड के बारे में एसइ टीडी चोपड़ा से बातचीत कर उन्हे मास्टर रोड की गुणवत्ता के बारे में अवगत कराया था। एसइ चोपड़ा ने उन्हे आश्वासन दिया था कि मास्टर रोड की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और फिलहाल जो निर्माण सामग्री मास्टर रोड में इस्तेमाल की जा रही है। इस तरह की सामग्री राष्ट्रीय राजमार्गो पर प्रयोग की जाती है। अजय यादव का कहना है अगर निर्माण सामग्री घटिया मिली तो जनसूचना अधिकार के तहत जानकारी लेकर हुडा के उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा ।

दूसरी ओर हुडा प्रशासक एन के सोलंकी का कहना है कि मास्टर रोड के निर्माण सामग्री के बारे में कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारी , कार्यकारी अभियंता व एसडीओ से जानकारी ली जाएगी, अगर सड़क निर्माण की गुणवत्ता में खामिया मिली तो उचित कारवाई की जाएगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर