विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

115 लोगों को मिला आशियाना

By Edited By:
Published: Wed, 30 Jan 2013 04:18 PM (IST)Updated: Thu, 31 Jan 2013 12:00 AM (IST)

News Article Hero Image

जागरण संवाद केंद्र, फरीदाबाद : हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) ने किसान मजदूर कालोनी के 115 लोगों को ड्रा के माध्यम से आशियाना दे दिए। हुडा की पॉलिसी के मुताबिक सबसे पहले शारीरिक रूप से अक्षम चार लोगों को आशियाना दिया गया। ड्रा की कार्रवाई संपदा अधिकारी बीर सिंह कालीरमण की अगुवाई में हुई।

खेड़ी पुल चौकी से सेक्टर-28-29 के चौक तक किसान मजदूर कालोनी की 313 झुग्गियां बाइपास रोड के निर्माण में बाधा बनी हुई थी। इन झुग्गियों का बायोमेट्रिक सर्वे किया गया था। इनमें से 198 लोगों को कई महीने पहले सेक्टर-56 व 62 में आशियाना स्कीम के तहत बनाए गए फ्लैट मुहैया कराए गए थे, लेकिन शेष 115 लोगों ने फ्लैट लेने के लिए हुडा की सर्वे ब्रांच में आवेदन फार्म जमा नहीं कराए। इसके चलते हुडा ने इन झुग्गियों को हटाने के लिए योजना बनाई। इस बीच झुग्गीवासी फ्लैटों में जाने के लिए उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। न्यायालय के आदेशानुसार हुडा की सर्वे ब्रांच ने शेष 115 लोगों के आवेदन फार्म भरवाए। उनकी जांच की गई और बुधवार को फ्लैटों का ड्रा निकाला गया। सबसे पहले शारीरिक रूप से अक्षम चार लोगों को सेक्टर-62 में आशियाना स्कीम के तहत बने फ्लैटों में फ्लैट मुहैया कराए गए। इन चारों को ग्राउंड फ्लोर पर फ्लैट दिए गए हैं। इसके बाद शेष 111 लोगों की पर्चियां निकाली गई और उसके मुताबिक फ्लैट दिए गए। सेक्टर-56 में 37 और सेक्टर-62 में 78 लोगों को फ्लैट उपलब्ध कराए गए।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर