विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दलित महिला से दुष्कर्म का मुख्य आरोपी धरा

By Edited By:
Published: Sat, 19 Oct 2013 07:36 PM (IST)Updated: Sat, 19 Oct 2013 07:37 PM (IST)

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, भिवानी :

प्लॉट का सौदा कराने के बहाने एक दलित महिला की इज्जात से खिलवाड़ किए जाने के सनसनीखेज मामले में सदर पुलिस ने शुक्रवार रात को मुख्य आरोपी को धर दबोच लिया। पुलिस द्वारा आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमाड पर लिया। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

गाव देवसर निवासी दलित महिला का आरोप था कि वह काफी समय से हिसार में रह रही है। वह दो सप्ताह पूर्व गाव में प्लाट को संभालने के लिए आई। गाव का एक युवक उसे प्लाट का सौदा कराने के बहाने मोटरसाइकिल पर ले गया। उक्त युवक ने दलित महिला को खेत ले जाकर अपने चार अन्य साथियो के साथ मिलकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। यहा तक की मदद मागने के लिए अपने देवर के पास गई तो उसने भी उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। पिछले एक दो सप्ताह से आरोपियो की गिरफ्तारी को लेकर भटक रही पीड़िता के फरियाद सुनते हुए सदर पुलिस ने मुख्य आरोपी गाव हालुवास निवासी सतीश को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे तीन दिन के रिमाड पर भेज दिया। इस मामले में दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके है, जबकि तीन आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर होकर महिला को डरा धमका रहे हो।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर