विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नहीं थम रहा डेंगू का प्रकोप, बब्याल में महिला की मौत

By JagranEdited By:
Published: Wed, 18 Oct 2017 03:01 AM (IST)

जागरण संवाददाता, अंबाला : छावनी के बब्याल में डेंगू अपनी जड़े फैला रहा है। मंगलवार सुबह

नहीं थम रहा डेंगू का प्रकोप, बब्याल में महिला की मौत
नहीं थम रहा डेंगू का प्रकोप, बब्याल में महिला की मौत

जागरण संवाददाता, अंबाला : छावनी के बब्याल में डेंगू अपनी जड़े फैला रहा है। मंगलवार सुबह पांच बजे 28 वर्षीय सुमन की डेंगू के कारण मौत हो गई। पिछले कुछ दिनों से उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था और रिपोर्ट में भी डेंगू की पुष्टि हो गई थी। इसके अलावा भी बब्याल में 100 से अधिक लोग कई दिनों से बीमार पड़े हैं और पिछले 15 दिनों में यहां तीन लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग यहां डेंगू की पुष्टि करने के बजाय मरीजों को वायरल होने का दावा कर रहा है।

दरअसल, बब्याल में पिछले कई दिनों से हर घर में कोई न कोई सदस्य बीमार हो रहा है। छावनी और शहर जिला नागरिक अस्पताल में भी कई लोग दाखिल हो चुके हैं। बब्याल निवासी करीब छह लोगों को डेंगू होने की पुष्टि तो करीब दस दिन पहले खुद स्वास्थ्य विभाग कर चुका है। बब्याल निवासी सुमन, जिसकी मंगलवार सुबह बीमारी के कारण मौत हुई है, उसे निजी अस्पताल अपनी रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि कर चुका है। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग इसकी पुष्टि करने में ना-नुकुड़ कर रहा है। चार से पांच दिन पहले भी एक युवती की यहां डेंगू से मौत हो गई थी और विभाग ने उसे भी संदिग्ध बताकर अपना पल्ला झाड़ दिया था। बब्याल निवासी व पूर्व पंचायत सदस्य हरज¨तद्र ¨सह ओबराय ने बताया कि उनका 19 वर्षीय बेटा अजीत ¨सह कई दिनों से निजी अस्पताल में दाखिल है और उसे डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।

फोटो 41

भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री को भी डेंगू

बब्याल में छावनी से भाजपा के किसान मोर्चा महामंत्री मुकेश राणा भी अस्पताल में भर्ती है और डॉक्टर उन्हें भी वायरल बता रहा है। उनका कहना है कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डेंगू को जानबूझकर वायरल बताकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

फोटो 42

डेंगू की हो चुकी है पुष्टि

बब्याल निवासी बबला कुमार ने बताया कि वह कई दिनों से बीमार है और निजी अस्पताल में दाखिल है। यहां डॉक्टर ने डेंगू होने की पुष्टि की है। नागरिक अस्पताल में दाखिल होते है तो वहां कोई पूछ नहीं होती है।

फोटो 43

मंत्री को किया जा रहा गुमराह

बब्याल निवासी व इनेलो युवा मोर्चा अध्यक्ष रवि बब्याल का कहना है कि यहां डेंगू को लेकर डीसी ने मी¨टग ली थी जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने उन्हें कहा कि यहां डेंगू नहीं वायरल हो रखा है, लेकिन कई निजी अस्पतालों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। अधिकारी स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को भी गुमराह कर रहे हैं। जब डेंगू का पहला मामला सामने आया था तो अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। अब ऐसे समय शिविर लगा रहे हैं जब आधे से अधिक घरों के लोग डेंगू की चपेट में आ गए हैं।