होटल के कमरे में पकड़ी गई पत्नी तो शर्मिंदगी में पति ने दे दी जान
अंबाला छावनी के लालकुर्ती क्षेत्र में होटल के कमरे मेे पकड़ी गई महिला के पति ने शर्मिंदगी में खुदकुशी कर ली। उसने ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी।
जेएनएन, अंबाला। यहां अंबाला छावनी के लाल कुर्ती क्षेत्र में बने एक होटल के एक कमरे में पकड़ी गई महिला के पति ने सोमवार को शर्मिंदगी के कारण खुदकुशी कर ली। उसने अंबाला-सहारनपुर रेलमार्ग पर ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। 42 वर्षीय यह व्यक्ति अंबाला छावनी के शालीमार बाग क्षेत्र का रहने वाला था। उसकी पत्नी का भी कोई पता नहीं चल रहा है। रविवार को होटल में काफी हंगामा हुआ था ओर वहां से कई युवक अौर युवतियों को पकड़ा गया था।
उस व्यक्ति के भाई ने बताया कि उसके भाई के एक 10 वर्षीय बेटी और छह वर्षीय बेटा है। उसके भाई ने शर्मिंदगी के कारण ऐसा कदम उठाया। उसकी पत्नी भी घर नहीं पहुंची है। इस मामले की जानकारी बब्याल में रहने वाले उसके ससुराल के लोगों को भी दी गई है।
पढ़ें : होटल में टिके थे लड़के-लड़कियां, अचानक मच गया हंगामा
बता दें कि 28 अगस्त को होटल में लाल कुर्ती के लोगों ने इस महिला और अन्य युवक-युवतियों के साथ पकड़ा था। महिला एक होटल के एक कमरे में पकड़ा था। लोगों ने उनके साथ मारपीट भी की थी। जब इसकी जानकारी उसके पति को हुई तो उसने ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।