विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जेल में जाग कर गुजर रही हनीप्रीत की रातें, बदलती रहती है करवटें

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Sun, 15 Oct 2017 10:32 AM (IST)Updated: Sun, 15 Oct 2017 10:33 AM (IST)

अंबाला की सेंट्रल जेल में बंद हनीप्रीत की रातें जाग कट रही है। उसने जेल में पिछली दो रातें करवटें ...और पढ़ें

जेल में जाग कर गुजर रही हनीप्रीत की रातें, बदलती रहती है करवटें
जेल में जाग कर गुजर रही हनीप्रीत की रातें, बदलती रहती है करवटें

जेएनएन, अंबाला। डेरा सच्‍चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम की गोद ली बेटी हनीप्रीत को जेल रास नहीं आ रहा है और वह काफी बेचैन दिख रही है। पंचकूला कोर्ट द्वारा न्‍यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद अंबाला सेंट्रल जेल लाई गई हनीप्रीत की रातें जाग कर कट रही हैं। वह रातभर करवटें बदलती रहती है। वह दिन में भी अपने सेल में ही रहती है।

हनीप्रीत पंचकूला व सिरसा में हुए दंगों को लेकर देशद्रोह और अन्य कई मामलों में नामजद है। उसे दो दिन पहले पंचकूला की अदालत ने 10 दिन की न्‍यायिक हिरासत में भेजा था। हनीप्रीत अंबाला सेंट्रल जेल में दो रातों से सो नहीं पाई है। वह रातभर चक्की सेल में जमीन पर बिछाए गए कंबल पर ही करवटें बदलती रही। रात को उसने ड्यूटी पर तैनात जेल पुलिस स्टाफ व वार्डन से जमीन पर बिछाने के लिए गद्दा और तकिया मांगा, लेकिन उसे कुछ नहीं दिया गया। उसने शनिवार को पूरे दिन में केवल दो बार आधा-अधूरा खाना खाया। पूरे दिन में वह सिर्फ नहाने और खाना खाने के लिए सेल से बाहर आई।

सिर्फ नहाने और खाना खाने के लिए सेल से बाहर आई, दो बार खाया खाना

हनीप्रीत के सेंट्रल जेल में पहुंचने के बाद जेल प्रशासनिक अधिकारियों की परेशानी बढ़ गई है। पंचकूला में आगजनी और ङ्क्षहसात्मक घटनाओं के दौरान पकड़े गए करीब 427 डेरा प्रेमी और कुर्बानी गैंग के पांच सदस्य भी इसी जेल में बंद हैं। 27 अक्टूबर को हनीप्रीत की अगली सुनवाई जेल से ही वीडियो कॉन्फ्रेंङ्क्षसग के जरिए करवाने की भी तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें: हनीप्रीत की मिस्‍ट्री डायरी में गुरमीत के मददगार नेताओं और अफसरों के नाम

---------

देर रात छोड़े जमानत मिले बंदी

उधर, कई मामलों में विचाराधीन बंदियों को कोर्ट से शुक्रवार दिन के समय जमानत मिल गई थी। बंदियों को लेने उनके परिजन सेंट्रल जेल के बाहर पहुंच गए थे, लेकिन हनीप्रीत के जेल में आने के कारण पूरा अमला सुरक्षा व्यवस्था में लग गया। मेडिकल करवाने के बाद जब हनीप्रीत को जेल कोठरी में डाल दिया गया तो अधिकारियों को जमानती बंदियों की याद आई और उन्हें देर रात को छोड़ा गया।

------

आइजी पहुंचे सेंट्रल जेल, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

आइजी जगजीत सिंह ने सेंट्रल जेल में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। आइजी करीब 45 मिनट तक जेल में मौजूद रहे। जेल अधीक्षक सुखराम बिश्नोई के अवकाश पर होने के कारण उन्होंने अन्य अधिकारियों से सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें: हनीप्रीत की मनुहार- पापा गुरमीत से मिलवा दो, बहुत दिनों से नहीं देखा