विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्टेशन के एस्केलेटर पर मां के हाथ से छूटा आठ माह का बच्चा, गिरकर हुई मौत

By Ankit KumarEdited By:
Published: Thu, 22 Jun 2017 08:05 PM (IST)Updated: Thu, 22 Jun 2017 08:14 PM (IST)

रेलवे स्टेशन के एस्केलेटर पर एक दर्दनाक हादसे में आठ माह के बच्चे की मौत हो गई। बच्चे के माता-पिता ...और पढ़ें

स्टेशन के एस्केलेटर पर मां के हाथ से छूटा आठ माह का बच्चा, गिरकर हुई मौत
स्टेशन के एस्केलेटर पर मां के हाथ से छूटा आठ माह का बच्चा, गिरकर हुई मौत

जेएनएन, अंबाला। अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर स्वचालित सीढ़ियों से बाहर आते समय एक दर्दनाक हादसा हुआ। बाहर आते समय एक महिला के हाथ से उसका आठ माह का बच्चा छूट गया और वह सीढ़ियों से लुढकता हुआ नीचे जा गिरा। जिससे बच्चे की मौत हो गई। बच्चे के माता-पिता राजू और रानी उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के गांव आदमपुर के रहने वाले हैं।

राजू ने बताया कि वह चंडीगढ़ में एक कोठी में कुक का काम करता है। बुधवार को अपने बच्चे व पत्नी रानी के साथ लखनऊ से चंडीगढ़ जाने के लिए सुबह अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पहुंचा। यहां से बस में चंडीगढ़ जाना था। 

यह भी पढ़ें: NDRI के प्रधान वैज्ञानिक से दिनदहाड़े लूटी कार, बदमाशों ने खिड़की से फेंका बाहर

स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर छह से वह स्वचालित सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे। पत्नी रानी ने बेटे प्रियांशु को गोद में उठाया हुआ था। इसी दौरान सीढ़ियों पर पहुंचते ही उसके हाथ से प्रियांशु छूट गया और लुढ़कता हुआ सीधे नीचे जा गिरा। लोहे की सीढ़ियों पर लुढ़कने से लगी चोट के कारण वह बुरी तरह घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें: हिम्‍मत हो तो 14 साल की शैली जैसी, खाई में गिरी बस तो बचाई 60 की जान

बच्चे की मौत की जानकारी पाकर चंडीगढ़ से वह शख्स भी पहुंच गए, जिनके यहां राजू काम करता है। पोस्टमार्टम के बाद राजू और उसकी पत्नी बच्चे का शव लेकर उनकी कार से चंडीगढ़ चले गए।  

यह भी पढ़ें: पंजाब विस से अाप विधायकों को घसीट-घसीट कर निकाला, भारी हंगामा व धक्‍कामुक्की