Move to Jagran APP

वैज्ञानिकों ने बनाई स्पर्श का अनुभव करने वाली कृत्रिम त्वचा

कृत्रिम हाथ या पैर मनुष्य के वास्तविक अंगों से मिलते-जुलते कई काम करने में सक्षम हैं। इनमें स्पर्श को अनुभव करने की शक्ति मिलने से यह वास्तविकता के और करीब हो जाएंगे।

By Pratibha Kumari Edited By: Published: Thu, 23 Mar 2017 03:06 PM (IST)Updated: Thu, 23 Mar 2017 03:30 PM (IST)
वैज्ञानिकों ने बनाई स्पर्श का अनुभव करने वाली कृत्रिम त्वचा
वैज्ञानिकों ने बनाई स्पर्श का अनुभव करने वाली कृत्रिम त्वचा

स्पर्श का अनुभव कर सकने वाले कृत्रिम अंग बनाने की दिशा में वैज्ञानिकों ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वैज्ञानिकों ने सौर ऊर्जा की मदद से स्पर्श का अनुभव कर सकने वाली इलेक्ट्रॉनिक त्वचा बनाने का तरीका खोज निकाला है।

loksabha election banner

दुनियाभर में वैज्ञानिकों के दल इस तरह की कृत्रिम त्वचा बनाने के शोध में जुटे हैं, जिससे मानव त्वचा की ही तरह स्पर्श का अनुभव किया जा सके। इस त्वचा में मानव शरीर की तरह ही संवेदना अनुभव करने वाली संरचनाएं होती हैं। इन्हें काम करने के लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती है। त्वचा जैसी इस महीन झिल्ली को ऊर्जा देना वैज्ञानिकों के लिए बड़ी चुनौती रहा है। ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लासगो के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के वैज्ञानिकों ने इस परेशानी का हल खोज निकाला है। उन्होंने इस त्वचा में ग्रेफीन की मदद से सूर्य के प्रकाश का प्रयोग कर ऊर्जा उत्पन्न करने का तरीका ईजाद किया है।

ग्रेफीन कार्बन का ही एक प्रकार होता है। इसकी एक परमाणु जितनी पतली, लचीली और मजबूत परत तैयार की जा सकती है। एक परमाणु की मोटाई मनुष्य के बाल से भी कई हजार गुना कम होती है। वैज्ञानिकों ने बताया कि कृत्रिम हाथ या पैर पहले से ही मनुष्य के वास्तविक अंगों से मिलते-जुलते कई काम करने में सक्षम हैं। इनमें स्पर्श को अनुभव करने की शक्ति मिलने से यह वास्तविकता के और करीब हो जाएंगे।

- रायटर

यह भी पढ़ें: अब मकड़ी के जहर से की जाएगी दिमाग की हिफाजत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.