विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुल्हन बैठी रही और दूल्हा बारात लेकर लौट गया

By Gunateet OjhaEdited By:
Published: Thu, 07 May 2015 03:50 AM (IST)Updated: Thu, 07 May 2015 03:55 AM (IST)

शहर के फतेगंज इलाके में रहने वाली निकिता (परिवर्तित नाम) की लगभग दो महीने पहले सांकरदा में रहने वाले जिगर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

वडोदरा। शहर के फतेगंज इलाके में रहने वाली निकिता (परिवर्तित नाम) की लगभग दो महीने पहले सांकरदा में रहने वाले जिगर पटेल से सगाई हुई थी। शादी बीते रविवार को होने वाली थी। निकिता के पिता कपड़ों की फेरी लगाते हैं। उन्होंने बड़ी मुश्किल से बेटी की शादी के लिए पैसे जोड़े थे।


रविवार की शाम जिगर पटेल की बारात वडोदरा पहुंची। बारातियों के ठहरने के लिए एक निजी स्कूल में व्यवस्था की गई थी। लेकिन बारातियों को व्यवस्था पसंद नहीं आई और उन्होंने जमकर हंगामा मचाया। इस पर निकिता के पिता ने एक होटल में उनके रुकने की व्यवस्था कर दी थी। इसके बाद रात को बारात होटल से मंडप के लिए निकली।

कुछ बारातियों ने जमकर शराब पी रखी थी। इसी दौरान बारातियों का स्थानीय लोगों से विवाद हो गया और जमकर मारपीट हुई। इसी बात से नाराज वर पक्ष ने बारात वापस ले जाने का फैसला कर लिया। मौके पर वधु पक्ष के लोगों को बुलाया गया।

निकिता के पिता और अन्य परिजन बारातियों को मनाते रहे, लेकिन वर पक्ष मानने को तैयार ही नहीं हुआ। अंतत: रात के लगभग 1 बजे बारात बिना शादी के ही लौट गई।