विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'चांदीपुरा' वायरस से चार और बच्चों की मौत

By Edited By:
Published: Thu, 24 Jul 2014 02:04 AM (IST)Updated: Thu, 24 Jul 2014 01:55 AM (IST)

News Article Hero Image

वडोदरा। वडोदरा जिले में शंकास्पद चांदीपुरा वायरस की चपेट में आने से बुधवार को एक और बच्चे की मौत हो गई। पिछले दो दिनों में एसएसजी हॉस्पिटल में तीन बच्चों की मौत हो चुकी है। इससे पहले तीन दिन पहले ही दाहोद के बारा गांव में तीन बच्चें की मौत हो गई थी। इस तरह मध्य गुजरात में शंकास्पद चांदीपुरा से मरने वाले बच्चों का आंकड़ा 7 हो चुका है। वहीं, तीन बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं। चांदीपुरा वायरस के बढ़ते प्रकोप से पूरे जिले में हड़कंप मच गया है।

गत रविवार को चार बच्चों को वडोदरा के एसएसजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इन सभी बच्चों में तेज बुखार, उलटी और नसों में खिंचाव की समस्या थी। इन चारों बच्चों की उपचार के दौरान मौत हो गई।

चांदीपुरा वायरस के लक्षण

तेज बुखार, उलटी, दस्त और नसों में खिंचाव होना। ऐसी स्थिति में घरेलू उपचार नहीं लेना चाहिए। बल्कि, तुरंत बड़े डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

यह वायरस सर्वप्रथम महाराष्ट्र के चंडीपुरा गांव में सामने आया था। इसके बाद जून 2003 में आंध्रप्रदेश में नजर आया। महाराष्ट्र और आंध्रप्रदेश में इस दौरान 183 बच्चों की मौत हुई थी।