राहुल पर भाजपा का पलटवार
जेएनयू में आतंकी अफजल की बरसी में जाने वाले राहुल गांधी को देश की जनता को जवाब देना चाहिए।
अहमदाबाद, शत्रुघन शर्मा। मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि पहले सत्ता में रहते हुए कांग्रेस क्यूं जनता का भला नहीं कर सकी, केन्द्र में दस साल तक कांग्रेस सत्ता में रही तब राहुल गांधी को गुजरात याद नहीं आया। वहीं वरिष्ठ नेता आई के जाडेजा ने कहा कि राहुल ने गुजरात में बाढ के दौरान भी भागते दौडते पीडितों से मुलाकात की थी, कांग्रेस विधायक तो गुजरात छोडकर बैंगलुरु में आलीशान रिर्सोर्ट में जलसा कर रहे थे तब गुजरात कि जनता याद नहीं आई।
गुजरात पूरे हिन्दुस्तान को रास्ता दिखा सकता है, गुजरात की ताकत यहाँ के छोटे businesses हैं, मगर गुजरात में उनकी मदद नहीं की जाती pic.twitter.com/3iXGM9uY3L
वहीं भाजपा प्रवक्ता भरत पंडया ने कहा कि नर्मदा का सतत विरोध करने वाली कांग्रेस को अब किसान याद आ रहे हैं, जेएनयू में आतंकी अफजल की बरसी में जाने वाले राहुल गांधी को देश की जनता को जवाब देना चाहिए। पंड्या ने कहा कि चुनाव के मौके पर ही राहुल गुजरात आते हैं तथा राज्य को बदनाम करते हैं। कांग्रेस नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रतिष्ठा व प्रतिभा से ईष्र्या करते हैं इसलिएबार बार झूठे आरोप लगाते हैं।
यह भी पढ़ें: गुजरात में मिशन-150 की तैयारी शुरू