Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टीवी पर जलवा दिखाएंगे यो यो हनी सिंह, 'चुटकी' की करेंगे छुट्टी!

    By Edited By:
    Updated: Tue, 25 Mar 2014 10:30 AM (IST)

    रैपर हनी सिंह अब सिर्फ गाना ही नहीं गाएंगे, बल्कि एक टीवी रियलिटी शो को जज भी करेंगे। उनके इस फैसले से सुनील ग्रोवर के कॉमेडी शो मैड इन इंडिया को तगड़ा झटका लग सकता है।

    मुंबई। रैपर हनी सिंह अब सिर्फ गाना ही नहीं गाएंगे, बल्कि एक टीवी रियलिटी शो को जज भी करेंगे। उनके इस फैसले से सुनील ग्रोवर के कॉमेडी शो मैड इन इंडिया को तगड़ा झटका लग सकता है। खबर है कि यो यो सिंह का शो सुनील ग्रोवर उर्फ चुटकी के शो 'मैड इन इंडिया' को रिप्लेस कर सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पढ़ें : अब एक्टिंग में भी हाथ आजमाएंगे हनी सिंह

    बताया जा रहा है कि यह शो शुरू होने में लगभग दो महीने का वक्त लग सकता है। हालांकि चैनल या हनी सिंह की तरफ से इस खबर की पुष्टि नहीं हुई है। खबर यह भी है कि हनी सिंह को डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' के जज बनने का ऑफर मिला था। लेकिन हनी सिंह इस बात से इंकार कर चुके हैं।

    पढ़ें : सुनील का नया पैंतरा

    सुनील ग्रोवर का शो मैड इन इंडिया अभी तक दर्शकों की कसौटी पर पूरी तरह खरा नहीं उतरा है। ऐसे में इस शो को दूसरे शो से रिप्लेस करने के फैसले से हैरानी होने वाली भी कोई बात नहीं है।

    comedy show banner