जानिए, प्रत्यूषा के ब्वॉयफ्रेंड राहुल के बारे में, धोनी के साथ खेल चुके हैं क्रिकेट
प्रत्यूषा बनर्जी की खुदकुशी को लेकर शक की सूई किसी पर जा रही है, तो वो हैं उनके ब्वॉयफ्रेंड और टीवी प्रोड्यूसर राहुल राज सिंह। भारतीय क्रिकेट के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ मैदान में खेल चुके हैं क्रिकेट।
नई दिल्ली। प्रत्यूषा बनर्जी की मौत के बाद से ही पूरा टीवी जगत सकते में है। उनके परिवार वाले मुंबई के सिद्धार्थ अस्पताल पहुंच गया हैं, जहां प्रत्यूषा का पोस्टमार्टम चल रहा है। प्रत्यूषा की खुदकुशी को लेकर शक की सूई किसी पर जा रही है तो वो हैं उनके ब्वॉयफ्रेंड और टीवी प्रोड्यूसर राहुल राज सिंह। प्रत्यूषा के ब्वॉयफ्रेंड के अलावा राहुल की पहचान क्या है, चलिए एक नजर उस पर डाल लेते हैं।
प्रत्यूषा के अलावा इन एक्ट्रेस ने थामा मौत का दामन
राहुल रिएलिटी शो 'पॉवर कपल' में प्रत्यूषा के साथ नजर आए थे। इसके अलावा धारावाहिक 'माता की चौकी', 'अम्बर धरा' में भी उन्होंने काम किया है, हालांकि प्रत्यूषा की तरह वो इतने पॉपुलर नहीं हो पाए। एक्टिंग के अलावा राहुल क्रिकेट खेलने का भी शौक रखते हैं। सूत्रों की मानें तो वो स्टेट लेवल के खिलाड़ी रह चुके हैं। इतना ही नहीं भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ भी वो मैदान में खेल चुके हैं। राहुल की अपनी एक क्रिकेट टीम 'युवा टाइगर क्रिकेट क्लब' भी है, जिसमें टीवी के कई लोकप्रिय कलाकार जुड़े हैं। इसके अलावा उनकी एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी भी है, जिसका नाम युवा टाइगर एंटरटेनमेंट है।
चौंकाने वाला है प्रत्यूषा का आखिरी व्हाट्सएप स्टेट्स
जल्द ही राहुल अपनी गर्लफ्रेंड प्रत्यूषा बनर्जी से शादी करने वाले थे, जिसकी तैयारी में दोनों जुटे थे। साल 2015 में दोनों ने सार्वजनिक तौर पर अपनी शादी का ऐलान किया था। प्रत्यूषा की मौत से राहुल भी काफी दुखी हैं।