विषकन्या एक अनोखी प्रेम कथा भी होगा बंद, जानें कब से!
शो के रैपअप होने की जानकारी शो के कलाकारों को भी दी जा चुकी है। लेकिन शो की लीड ऐश्वर्या का कहना है कि फिलहाल उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी है।
मुंबई। छोटे पर्दे के शोज को लेकर मेकर्स दुविधा की स्थिति में हैं। जादू-टोने से लेकर सुपरनेचुरल कहानियां भी टीवी शोज को टीआरपी नहीं दिलवा पा रहे हैं, लिहाजा एक के बाद एक शो का पर्दा गिर रहा है।
अब बारी है जीटीवी पर प्रसारित हो रहे शो विषकन्या की, जिसके जल्द ही बंद की खबर है। सुनने में आया है कि, शो को अधिक टीआरपी नहीं मिली, जिसकी इस शो से उम्मीद की जा रही थी। इसलिए चैनल ने निर्णय लिया है कि अब यह शो बंद कर दिया जाएगा। शो का लास्ट एपिसोड जल्द ही शूट किया जायेगा। शो के रैपअप होने की जानकारी शो के कलाकारों को भी दी जा चुकी है। लेकिन शो की लीड ऐश्वर्या का कहना है कि फिलहाल उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी है। हाल ही में ज़ी टीवी ने अपने शोज 'टशन ए इश्क़' और 'मेरी सासू मां' जैसे शोज भी बंद किये हैं।
इसे भी पढ़ें: जादू-टोने से भी नहीं चला, तो बंद होगा ये सीरियल
टीआरपी को लेकर चैनल का रवैया काफी सख्त हो गया है, और वो खराब परफॉर्मेंसेज को बख्शने के मूड में नहीं है। ज़ी टीवी पर जल्द ही दो नए शोज 'संयुक्त' और 'महक' की लांचिंग की तैयारी हो रही है।