विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लीप के बाद 'बहू हमारी रजनीकांत' में होंगे ये बदलाव

By Manoj KumarEdited By:
Published: Wed, 02 Nov 2016 07:26 PM (IST)Updated: Wed, 02 Nov 2016 07:34 PM (IST)

आने वाले ट्रैक में दर्शक देखेंगे कि शान रजनी के सारे पार्टस को अलग-अलग कर देता है। लेकिन बाद में रजनी खुद ही खुद को असेम्बल कर लेती है।

News Article Hero Image

मुंबई। लाइफ ओके के लोकप्रिय शो 'बहू हमारी रजनीकांत' में हमेशा कोई न कोई नया ट्विस्ट आता ही रहता है। हाल ही में शो में नये चेहरे के रूप में राकेश वशिष्ठ शो का हिस्सा बने थे और अब एक बार फिर से शो में एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है।

ट्विस्ट है कि यह शो भी अब लीप लेने जा रहा है। शो में लगभग पांच सालों का लीप होगा और खास बात यह है कि शो में अब रोबोटिक बहू का रीलोडेड अंदाज़ दर्शकों के सामने होगा। मसलन रोबोटिक रजनीकांत के नये अंदाज़ दर्शकों के सामने होंगे और दर्शक उन्हें देख कर काफी चौंकने वाले भी हैं। शो के मेकर्स इस पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं कि किस तरह रजनीकांत के इस नये वर्जन को और अधिक दिलचस्प तरीके से दर्शकों के सामने पेश किया जाये। इसलिए वे इस पर विस्तार से काम कर रहे हैं। ख़बर है कि लीप के बाद कुछ नये कलाकारों की भी शो में एंट्री होने वाली है। रजनीकांत के लुक पर भी विशेष काम किया जा रहा है, कि शो में किस तरह उन्हें नया और आकर्षक लुक दिया जाये और दर्शक उन्हें पसंद करें। आने वाले ट्रैक में दर्शक देखेंगे कि शान रजनी के सारे पार्टस को अलग-अलग कर देता है। लेकिन बाद में रजनी खुद ही खुद को असेम्बल कर लेती है।

Exclusive: सेविकाओं के साथ स्विमिंग पूल में उतरे स्वामी ओम, भारी पड़ेगी मौज!

अब इसी बात से अनुमान लगाया जा सकता है कि रजनी का नया वर्जन का दिमाग तो पहले से और भी तेज चलने वाला है। इस बारे में हमने शो के निर्माताओं से बात करने की कोशिश की। लेकिन, उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।