'सिया के राम' में आने वाला है ट्विस्ट, एंट्री होगी इस बड़े कलाकार की
ह पहली बार होगा जब वह बिलकुल अलग किरदार में होंगे। एक बार फिर से वो स्टार प्लस के शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं।
मुंबई। स्टार प्लस के शो 'सिया के राम' में जल्द ही एक नए किरदार की एंट्री होने जा रही है। दरअसल अब तक 'सिया के राम' में रामायण की कहानी दिखाई गयी है। लेकिन अब इस शो में नया ट्रैक आने वाला है।
खबर है कि अब कहानी आगे बढ़ने वाली है औए राम-रावण वध के बाद। अब यह कहानी महर्षि बाल्मीकि की तरफ रुख करेगी। अब दर्शक देखेंगे कि किस तरह सीता बाल्मीकि के यहां जाकर अपना निर्वाह करती हैं। खबर है कि इस शो में अभिनेता शक्ति सिंह की एंट्री होने वाली है। शक्ति सिंह शो में बाल्मीकि का किरदार निभाएंगे। शक्ति सिंह ने इससे पहले कई शो में अभिनय किया है। वो 'सपने सुहाने आये लड़कपन के' में भी अहम् भूमिका में काम कर चुके हैं।
इसे भी पढें: विषकन्या- एक प्रेम कथा भी होगा बंद, जानें कब
शक्ति सिंह धारावाहिक 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' शो से सबसे अधिक लोकप्रिय हुए थे। उन्होंने 'क्योंकि...' में मनसुख वीरानी का किरदार निभाया था । उन्हें दर्शकों ने ज्यादातर पिता के किरदारों में देखा है। यह पहली बार होगा जब वह बिलकुल अलग किरदार में होंगे। एक बार फिर से वो स्टार प्लस के शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं।