विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रवीना टंडन इस रियलिटी शो से बनीं टीवी की सबसे ज्यादा कमाऊ अभिनेत्री

By Suchi SinhaEdited By:
Published: Tue, 23 Feb 2016 09:18 AM (IST)Updated: Tue, 23 Feb 2016 11:08 AM (IST)

अभिनेत्री रवीना टंडन जल्द ही डांस रिएलिटी शो 'शाइन ऑफ इंडिया' में बतौर जज की भूमिका में नजर आएंगी। उन्हें ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन जल्द ही डांस रियलिटी शो 'शाइन ऑफ इंडिया' में बतौर जज की भूमिका में नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, रवीना को इस शो में एक एपिसोड के 1.25 करोड़ रुपए मिल रहे हैं और इस तरह वो टीवी पर सबसे ज्यादा कमाई करने वालीं बॉलीवुड अभिनेत्री बन गई हैं।

सलमान खान को जान से मारने की मिली धमकी, जांच में जुटी मुंबई पुलिस

'शाइन ऑफ इंडिया' में पहली बार रवीना व गोविंदा की जोड़ी छोटे पर्दे पर नजर आएगी, जिसके लिए दोनों खासे उत्साहित हैं। रवीना को जब गोविंदा के साथ छोटे पर्दे पर काम करने का मौका मिला तो उन्होने झटपट इसके लिए हामी भर दी। इन दोनों की जोड़ी के साथ इस शो में नृत्य निर्देशिका सरोज खान भी जज की भूमिका में दिखाई देंगी।

चैनल 'वी' पर जल्द ही प्रसारित होने वाले 'शाइन ऑफ इंडिया' से पहले रवीना 'साहिब बीवी और गुलाम', 'छोटे मियां' और 'कॉमेडी का महा मुकाबला' जैसे कई टीवी शो में दिखाई दे चुकी हैं।

25 फरवरी को रिहा होंगे संजय दत्त, जल्द तय होने वाला है समय

सूत्रों की मानें तो आज जहां रवीना छोटे पर्दे पर बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्री बन गई हैं, तो वहीं इस फेहरिस्त में पहले शिल्पा शेट्टी और माधुरी दीक्षित रह चुकी हैं, जो रियलिटी शो में बतौर जज अपनी भूमिका निभा चुकी हैं और उन्हें प्रति एपिसोड एक करोड़ रुपए दिए गए थे।