बिग बॉस के घर में टूटा इस बाप-बेटी का रिश्ता!
बिग बॉस 10 के आज के एपिसोड में दर्शकों को पता चलेगा कि घर वालों के बारे में सारे फ़ैसले सीक्रेट रूम में बैठे मनु और प्रियंका ले रहे थे।
मुंबई। बिग बॉस का आधे से ज़्यादा सफ़र तय हो चुका है और घर वालों के बीच रिश्ते बदल रहे हैं। ख़ासकर प्रियंका जग्गा और स्वामी ओम के बीच रिश्ते पहले जैसे नहीं रहे हैं। प्रियंका ने सीक्रेट रूम से वापस आते ही पहला हमला स्वामी ओम पर किया है।
बिग बॉस 10 के आज के एपिसोड में दर्शकों को पता चलेगा कि घर वालों के बारे में सारे फ़ैसले सीक्रेट रूम में बैठे मनु और प्रियंका ले रहे थे। वो जब कन्फेशन रूम से बाहर आते हैं तो उन्हें देखकर सभी हैरान रह जाते हैं। सीक्रेट रूम में अपने स्टे के दौरान प्रियंका स्वामी ओम के बर्ताव को देखकर दुखी हो जाती हैं, क्योंकि प्रियंका के पीछे स्वामी ने उनके बारे में क्या बातें कही हैं, यह वह देख चुकी हैं। इसलिए वह बाहर आते ही सबसे ज्यादा स्वामी ओम पर नाराज़ होती हैं। साथ ही प्रियंका स्वामी को बोलती हैं कि उसे कोई हक़ नहीं था कि वह बानी की मां के बारे में कुछ भी ख़राब बातें कहें।
इसे भी पढ़ें- क़ाबिल हैं रितिक तो उर्वशी हैं कातिल... देखिए क़ाबिल का नया गाना
प्रियंका स्वामी को साफ़ तौर पर गंदा इंसान कहकर बुलाती हैं और साफ़-साफ़ कहती हैं कि अब वह स्वामी को बिल्कुल नहीं मानतीं। उनके लिए अब स्वामी कोई मायने नहीं रखते। स्वामी प्रियंका से काफी सॉरी बोलने की कोशिश करते हैं, लेकिन प्रियंका साफ़ कह देती हैं कि उन्हें मतलब नहीं है और वह स्वामी की इंटेंशन को समझ चुकी हैं। इसलिए अब वह उन्हें कभी भी अपने पिता के रूप में स्वीकार नहीं करेंगी।