विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive : गुलाम के लीड स्टार्स के बीच ऑल इज नॉट वेल

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Mon, 03 Apr 2017 11:53 PM (IST)Updated: Tue, 04 Apr 2017 12:00 AM (IST)

इससे पहले भी विकास के बारे में यह खबरें आती रही हैं कि वे अन्य शो के सेट पर भी ...और पढ़ें

Exclusive : गुलाम के लीड स्टार्स के बीच ऑल इज नॉट वेल
Exclusive : गुलाम के लीड स्टार्स के बीच ऑल इज नॉट वेल

मुंबई। लाइफ ओके के शो गुलाम इन दिनों दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। शो में लीड स्टार्स की केमेस्ट्री भी काफी पसंद की जा रही है। ऑन स्क्रीन तो उन्हें काफी लोकप्रियता मिल रही है। लेकिन ऑफ स्क्रीन दोनों में ऑल इज नॉट वेल।

जी हाँ, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार निति टेलर और विकास मानेक्टला में सब कुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा है। खबर है कि दोनों ही सेट पर एक दूसरे को ऑफ स्क्रीन देखना पसंद नहीं कर रहे हैं। इसकी वजह यह है कि निति अपनी तरफ से विकास के साथ फ्रेंडली रिलेशन रखने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन विकास उन्हें अधिक पसन्द नहीं करते। वे सेट पर काफी टैंट्रम भी शो करते हैं। उनके खुद के बहुत नखरे हैं। सेट पर वो क्रू से भी बात करना पसंद नहीं करते। खुद में ही रहते हैं। उनके इस इगोइस्टिक बिहेव से लोग परेशान हो चुके हैं। मेकर्स इस बात से परेशान हैं कि अभी शो को अच्छी टीआरपी मिल रही है। ऐसे में अगर स्टार्स के ईगो क्लैश होंगे तो इसका नुकसान शो को हो सकता है। इसलिए मेकर्स की यह कोशिश है कि वे दोनों के रिश्ते को सामान्य करने की कोशिश कर रहे हैं।

Exclusive : विशाल निभा रहे हैं जाट का किरदार, लेकिन रियल लाइफ में भी ये खास Connectio 

इससे पहले भी विकास के बारे में यह खबरें आती रही हैं कि वे अन्य शो के सेट पर भी टैंट्रम देते रहे हैं। अब ऐसे में इस शो में सब कुछ सामान्य हो पाता है या नहीं, यह आने वाले वक्त में ही पता चलेगा।