विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जेठालाल की बबीताजी करने वाली हैं मॉडलिंग, दिखेंगी और भी ग्‍लैमरस

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Tue, 22 Dec 2015 10:34 AM (IST)Updated: Tue, 22 Dec 2015 11:04 AM (IST)

'तारक मेहता का उल्‍टा जश्‍मा' में जेठालाल, बबीताजी का मॉडलिंग का सपना पूरा करने में जुट गए हैं। वो जल्‍द ही इस शो में मॉडलिंग करती नजर आएंगी।

News Article Hero Image

मुंबई। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा ' की खूबसूरत बंगाली बाला जिसकी अदावों पर जेठालाल हमेशा फ़िदा रहते हैं, जल्द ही उनका मॉडलिंग अवतार भी देखने को मिलने वाला है।

जी हां, यहां पर हम बात कर रहे हैं बबिता जी की।इस शो में जल्द ही बबिता जी मॉडलिंग करती हुईं दिखाई देंगी और उनके इस सपने को साकार करने का बीड़ा जेठालाल ने ही उठाया है, जो उनके पड़ोसी हैं।

यानि की बबिता जी और भी ज्यादा ग्लैमरस दिखाई देने वाली हैं। बबिता जी के इस सपने को पूरा करने के लिए जेठालाल पुरे दिल से जुट गए हैं और हो भी क्यों ना आखिर ये दिल का मामला जो है।

आपको बता दें कि एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता, बबीता जी का किरदार निभा रही हैं और जेठालाल की भूमिका में दिलीप जोशी सालों से दर्शकों को गुदगुदाते आ रहे हैं। बबीता जी रियल लाइफ में भी बहुत ही हॉट और ग्लैमरस हैं। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं।