विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिपाशा के साथ ही इस एक्ट्रेस ने भी गुपचुप तरीके से कर ली शादी

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Mon, 02 May 2016 10:19 AM (GMT+05:30)Updated: Mon, 02 May 2016 04:56 PM (GMT+05:30)

चूंकि इन दिनों शादियों का मौसम है तो फिल्मी और टीवी दुनिया में भी इसकी धूम मची हुई है। बिपाशा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने तो डंके की चोट पर करण सिंह ग्रोवर से शादी की, मगर एक टीवी एक्ट्रेस बहुत ही गुपचुप तरीकेे से शादी के बंधन में बंध गई और बाद में फेसबुक पर एक तस्वीर पोस्ट कर इसकी घोषणा की। जी हां, बात कर रहे हैं मिहिका वर्मा की, जो टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में मिहिका के किरदार में घर-घर मशहूर हैं। इस सीरियल में वो दिव्यांका त्रिपाठी (इशिता भल्ला) की छोटी बहन बनी हैं।

शादी के बाद बिपाशा ने किया मजाक, सलमान ने पति पर ले ली चुटकी

मिहिका ने फेसबुक पर जो तस्वीर पोस्ट की है, उसमें वो रेड लहंगे में एक दोस्त के साथ पोज देती नजर आ रही हैं और वाकई में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। मिहिका ने गुपचुप तरीके से 27 अप्रैल को ही शादी कर ली। उनके पति एक एनआरआई बिजनेसमैन हैं।

शादी के लिए छोड़ दिया सीरियल

अपनी शादी की वजह से मिहिका को हाल ही में अपना ये सीरियल भी छोड़ना पड़ा, जो दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है। मिहिका ने 2007 में सीरियल 'विरूद्ध' से टीवी की दुनिया में कदम रखा था। अब देखना होगा कि शादी के बाद भी वो अपना करियर आगे बढ़ाती हैं या नहीं। शादी से पहले मिहिका स्पीट्सविला फेम मयंक गांधी को डेट कर रही थीं, मगर जल्द ही दोनों की राहें जुदा हो गईं।

भीड़ के बीच इलियाना डिक्रूज ने की ऐसी हरकत कि देखते रह गए सब!