विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

..कुछ इस तरह से कपिल ने गुत्थी को किया विश

By Edited By:
Published: Sat, 18 Jan 2014 03:55 PM (IST)Updated: Sun, 19 Jan 2014 09:34 AM (IST)

इधर, गुत्थी उर्फ सुनील ग्रोवर अपने नए कॉमेडी शो चुटकी के साथ कपिल शर्मा को टक्कर देने की तैयारी में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। इधर, गुत्थी उर्फ सुनील ग्रोवर अपने नए कॉमेडी शो चुटकी के साथ कपिल शर्मा को टक्कर देने की तैयारी में हैं और उधर कपिल उन्हें नई पारी खेलने के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। कपिल ने बीते दिनों गिल्ड अवार्डस के समारोह में सुनील को दिल खोल कर बधाईयां दी। साथ ही, आने वाले समय में अच्छे से काम करने की उम्मीद जताई।

पढ़ें : गुत्थी का नया अवतार, कपिल को टक्कर देने को तैयार

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की जोड़ी छोटे पर्दे पर खूब जमती थी। आज भी दर्शक कॉमेडी नाइट्स में गुत्थी को मिस करते हैं। गुत्थी के शो से विदाई के बाद से दोनों की दोस्ती में कुछ खटास सी आ गई थी। हालांकि कपिल ने कई बार कई जगहों पर गुत्थी के टेलेंट की सरहाना की है। अब जब सुनील नया पारी खेलने जा रहे हैं तो कपिल उनके दोस्त उन्हें तहे दिल से शुभकामनाएं दे रहे हैं।

कपिल ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि गुत्थी अच्छा करेंगे। उन्होंने कहा कि सबको आगे बढ़ने का हक है। उसी तरह जिस तरह से उन्होंने भी कई पारी खेलने के बाद अपना नया शो शुरू किया था। कपिल कहते हैं कि जिनके भीतर टेलेंट हैं उन्हें कोई रोक नहीं सकता है। वे जीवन में कभी न कभी आगे बढ़ते हैं।

गौरतलब है कि हाल ही सुनील ग्रोवर, कपिल और चैनल के बीच हुए कुछ विवाद के बाद सुनील ने कॉमेडी नाइट्स विद कपिल को अलविदा कह दिया था। अब सुनील चुटकी का नाम का शो लेकर आ रहे हैं। ये शो स्टार प्लस पर अगले महीने से प्रसारित किया जाएगा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर