विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'कॉमेडी नाइट्स' में नहीं दिखेंगे कपिल, सलमान संग की आखिरी शूटिंग

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Wed, 01 Jul 2015 06:20 PM (IST)Updated: Thu, 02 Jul 2015 07:09 AM (IST)

कपिल शर्मा के फैंस के लिए बुरी खबर है। उनकी तबीयत खराब हो गई है। इस वजह से वह 'कॉमेडी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। कपिल शर्मा के फैंस के लिए बुरी खबर है। उनकी तबीयत खराब हो गई है। इस वजह से वह 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में भी नजर नहीं आएंगे। हालांकि ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। वह हमेशा के लिए नहीं, बल्कि कुछ समय के लिए इस शो से ब्रेक लेंगे।

सनी लियोन ने ऐसे राखी और सेलिना को लताड़ा

कपिल शर्मा ने खुद ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है। इसके साथ ही यह भी बताया है कि उन्होंने आखिरी एपिसोड की शूटिंग सलमान खान के साथ की, जिनकी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' जल्द रिलीज होने वाली है। फिलहाल कपिल शर्मा की तबीयत खराब हो गई है और उन्हें बेड रेस्ट करने की सलाह दी गई है।

फ्रांस में भी जागरण फिल्म फेस्टिवल के कद्रदान

ये रहा उनका पूरा ट्वीट, जिन्हें उन्होंने बिल्कुज अंदाज में किया है। उन्होंने लिखा है, 'हैलो दोस्तों, उम्मीद है सब ठीक होगा, लेकिन मैं ठीक नहीं हूं। मुझे आराम की सलाह दी गई है। शो के आखिरी एपिसोड की शूटिंग सलमान खान के साथ की।'

कपिल शर्मा 2013 में अपना यह शो लेकर आए थे और तब से वह बिना ब्रेक लिए शूटिंग कर रहे थे। इस शो की स्पेशल सीरीज के लिए वह दुबई भी गए और इस महीने के अंत में अमेरिका और कनाडा जाने का भी प्लान है।

जगिया का किरदार निभाने वाले शशांक जल्द छोड़ देंगे 'बालिका वधू'

खैर, हम सभी को अपनी कॉमेडी से हंसा-हंसा कर लोट-पोट करने वाले कपिल शर्मा के लिए दुआ करते हैं कि वह जल्द ठीक हो जाएंगे और हमें यूं ही हंसाते रहें। वैसे वह जल्द फिल्म में भी नजर आने वाले हैं।