विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब फिर से लिखी जाएगी जोधा अकबर की कहानी!

By Edited By:
Published: Sat, 17 Aug 2013 01:37 PM (IST)Updated: Sat, 17 Aug 2013 01:39 PM (IST)

मुंबई। एकता कपूर का सीरियल 'जोधा अकबर' अपने शुरुआती समय से विवादों का हिस्सा रहा है। करणी सेना ने सीरियल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। एकता कपूर का सीरियल 'जोधा अकबर' अपने शुरुआती समय से विवादों का हिस्सा रहा है। करणी सेना ने सीरियल 'जोधा अकबर' पर आरोप लगाया कि इस सीरियल में राजपूतों को विश्वसनीय और तथ्यात्मक ढंग से नहीं दिखाया गया है जिस कारण आम जनता के बीच राजपूतों की छवि खराब हो रही है और साथ ही उनका यह भी कहना था कि किसी भी किताब में यह नहीं लिखा गया है कि जोधा ने अकबर से शादी की थी इसलिए वो राजपूतों के जज्बात के साथ किसी को भी छेड़छाड़ की इजाजत नहीं दे सकते हैं।

एकता कपूर का सीरियल 'जोधा अकबर' शायद अब विवादों से बाहर निकल आएगा क्योंकि राजपूतों की भावनाएं आहत करने के लिए एकता कपूर ने उनसे माफी मांगी है और साथ ही यह भी कहा है कि वो अपने टीवी सीरियल जोधा अकबर में बदलाव करेंगी। जोधा अकबर सीरियल के किरदारों के नामों में भी एकता बदलाव कर सकती हैं इस बात की भी पूरी उम्मीद है।

वैसे ऐसा पहली बार नहीं है जब राजपूतों ने अपनी छवि को लेकर किसी सीरियल का विरोध किया है। टेली सीरियल 'भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप'का विरोध किया गया क्योंकि राजपूत राजकुमार ने सीरियल में मराठी टोपी और अफगानी पैंट पहनी थी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर