Move to Jagran APP

दिव्यांका और विवेक की जोड़ी को नच बलिये 8 का ख़िताब

दिव्यांका और विवेक जल्द ही अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाने वाले हैं। जाहिर है कि अब उनके लिए डबल ख़ुशी होगी।

By Manoj KhadilkarEdited By: Published: Sun, 25 Jun 2017 08:01 PM (IST)Updated: Sun, 25 Jun 2017 09:41 PM (IST)
दिव्यांका और विवेक की जोड़ी को नच बलिये 8 का ख़िताब
दिव्यांका और विवेक की जोड़ी को नच बलिये 8 का ख़िताब

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। छोटे परदे की सुपरस्टार दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया की जोड़ी स्टार प्लस के शो नच बलिये 8 की विनर बन गई हैं। दोनों ने शो के फाइनल में सनम -अभिगेल की जोड़ी को हराया।

loksabha election banner

दिव्यांका और विवेक को सबसे अधिक वोट्स मिले। पिछले कई दिनों से यह खबरें आने लगी थीं कि शो में दिव्यांका और विवेक की जोड़ी सबसे मजबूत है और उन्हें वोट्स भी ज़्यादा मिल रहे थे। दोनों को विजेता की ट्रॉफी के साथ कैश प्राइज़ भी मिला है। नच बलिये के इस सीज़न में दूसरे स्थान पर अभिगेल और सनम  और तीसरे स्थान सनाया और मोहित रहे। दिव्यांका और विवेक जल्द ही अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाने वाले हैं। जाहिर है कि अब उनके लिए डबल ख़ुशी होगी।

यह भी पढ़ें:इस Mission पर हैं दिव्यांका त्रिपाठी

 

अभी हाल ही में दिव्यांका के पति विवेक ने एक इमोशनल लेटर भी जारी किया था, जिसमें उन्होंने दिव्यांका की तारीफ़ की थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.