इस Mission पर हैं दिव्यांका त्रिपाठी
दिव्यांका नच बलिये सीजन 8 के तीन फाइनलिस्ट में सेलेक्ट हो चुकी हैं।
अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों एक साथ अपने शो ये है मोहब्बते की शूटिंग भी कर रही हैं और साथ ही साथ नच बलिये की भी शूटिंग कर रही हैं। शायद यही वजह है कि वह इन दिनों अपनी सेहत का खास ख्याल नहीं रख पायी थीं। सो, पिछले लंबे समय से उन्होंने लगभग 10 किलो वजन बढ़ा लिया था। फिर दिव्यांका को चोट भी आ गयी थी, जिसकी वजह से वह लंबे समय तक व्हील चेयर पर रही थीं।
लेकिन अब दिव्यांका अपने वजन को लेकर सीरियस हो गयी हैं और उन्होंने तय किया है कि वह अपना वजन और अधिक कम कर लेंगी। हालांकि नच बलिये ने उन्हें वजन कम करने में काफी मदद की है, चूंकि शो के दौरान उन्होंने काफी मेहनत की है और डांस वजन कम करने के लिए एक बेस्ट एक्सरसाइज है। जाहिर सी बात है कि इसकी वजह से उन्हें अपने वजन को नियंत्रित करने में काफी मदद मिली होगी। खबर है कि दिव्यांका ने अपने बढ़े हुए वजन पर पिछले कुछ महीनों में काफी कंट्रोल कर लिया है और अब वह हेल्दी खाना खाने लगी हैं। इस बारे में खुद दिव्यांका कहती हैं कि हां, यह सच है कि मैं फिलहाल वेट लॉस मिशन पर हूं और मुझे लगता है कि मैंने अब अपना लाइफ स्टाइल भी बदला है तो जाहिर है कि इससे मुझे काफी फायदा हुआ है। मैंने हर दिन एक्सरसाइज करना शुरू किया है। डांसिंग की वजह से तो मुझे काफी मदद मिली ही है। दिव्यांका ने कहा है कि वह जल्द ही अपना वजन कंट्रोल कर फिर से अपने पुराने शेप में आ जायेंगी, उन्हें पूरा यकीन है।
यह भी पढ़ें: इस एक्टर के साथ आलिया भट्ट बनाएंगी पहली बार जोड़ी , कश्मीरी गर्ल की कहानी
दिव्यांका की शादी की पहली सालगिरह भी आने वाली है। दिव्यांका उसकी भी तैयारियों में जुटी हुई हैं। चूंकि दिव्यांका और विवेक विदेशी ट्रीप पर जाने की तैयारियों में जुटी हुई हैं। बताते चलें कि दिव्यांका नच बलिये सीजन 8 के तीन फाइनलिस्ट में सेलेक्ट हो चुकी हैं।