विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पर्दे की इस सास बहू के बीच आई दूरियां, देवोलीना ने उत्कर्षा पर लगाया चोरी का इल्जाम

By Suchi SinhaEdited By:
Published: Sun, 02 Oct 2016 11:13 AM (IST)Updated: Sun, 02 Oct 2016 01:34 PM (IST)

देवोलीना भट्टाचार्या इन दिनों काफी परेशान हैं। वजह है उनका प्यारा कुत्ता जुगनू जोकि दो दिनों से खो गया है। शक की सुई उत्कर्षा नाइक पर जा रही है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। 'साथ निभाना साथिया' से लोगों के बीच पहचान बनाने वाली गोपी बहू यानी देवोलीना भट्टाचार्या इन दिनों काफी परेशान हैं, वजह है उनका चहेता कुत्ता जुगनू जो दो दिनों से खो गया है। देवोलीना ने इंस्टाग्राम पर अपने साथ उसकी एक फोटो शेयर की है, साथ ही लोगो से अपील की है कि उसे ढूढ़ने में उनकी मदद करें, लेकिन आश्चर्य की बात ये है कि उन्होंने अपने कुत्ते के चोरी का इल्जाम शो में उनकी सास का किरदार निभा रही प्रमिला रहेजा यानी उत्कर्षा नाइक पर लगाया है।

इस बड़े ब्रैंड पर भड़के अमिताभ बच्चन, ट्वीट कर मांगी सफाई

देवोलीना इस छोटे से पपी को अपने बच्चे की तरह देखभाल करती है। काफी तलाश करने के बाद जुगनू जब नहीं मिला तो उन्हें पता चला कि उत्कर्षा उसे घूमाने के लिए अपनी कार में लेकर गई थीं। उत्कर्षा ने सफाई देते हुए कहा कि मुझे उसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। हां जुगनू का मेरे साथ काफी दोस्ताना व्यवहार है, उसका शरीर गर्म हो रखा था और मैं उसे डॉक्टर के पास ले जाना चाहती थी।

उत्कर्षा ने आगे कहा कि मैंने उसे ले जाने की कोशिश की लेकिन वो कार में फिट नहीं हुआ। इसी वजह से मैंने उसे गेट पर छोड़ दिया। मैं भला देवोलीना के कुत्ते को लेकर क्यों जाउंगी? मैं खुद जानवरों के लिए काम करने वाली संस्था का हिस्सा हूं। इसी वजह से मेरे बारे में फैलाई जा रही जानकारी निराधार हैं।

पार्टी की शौकीन अमिताभ की नातिन का एक बार फिर दिखा बोल्ड लुक

देवोलीना और उत्कर्षा के बीच इस मामले को लेकर काफी झगड़ा भी हुआ है। इसके साथ ही गोपी बहू अपने जुगनू को ढूंढने की पूरी कोशिश में लगी हुई हैं। उन्होंने एक वाट्सएप ग्रुप बनाया है जिसका नाम है मुझे मेरा जुगनू वापस चाहिए। इतना ही नहीं वो उत्कर्षा के खिलाफ पेटा में शिकायत दर्ज करवाने की तैयारी कर रही हैं।