विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल पर जीतने के लिए चिटिंग का आरोप

By Tilak RajEdited By:
Published: Fri, 08 May 2015 07:52 AM (IST)Updated: Fri, 08 May 2015 08:22 AM (IST)

रियलिटी डांस शो 'नच बलिए 7' पहले अपने प्रतिभागियों को लेकर चर्चाओं में था लेकिन अब विवादों में आ गया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। रियलिटी डांस शो 'नच बलिए 7' पहले अपने प्रतिभागियों को लेकर चर्चाओं में था लेकिन अब विवादों में आ गया है। सुनने में आया है कि शो के सेट पर सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। कुछ प्रतिभागियों ने करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल पर जीतने के लिए चिटिंग करने का आरोप लगाया है।

सलमान की जमानत के लिए सात वकीलों की टीम ने कसी कमर

रश्मि देसाई को उनकी फेक एंकल इंज्यूरी के कारण हाल ही में पराजित घोषित किया गया था। अब ऐसी आशंका है कि अगली गाज करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल पर गिर सकती है।

शो में प्रतिभागियों ने दोनों पर जीतने के लिए गलत तरीकों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। बुधवार रात को शूटिंग के समय करिश्मा और उपेन की दूसरे प्रतिभागियों के साथ बहस भी हुई। इसका वजह ये थी कि प्रतिभागी ये मांग कर रहे थे कि दोनों पर कड़ी कार्रवाई की जाए या फिर उन्हें डिस्क्वालिफाई घोषित किया जाए।

सलमान बिना नहीं चलेगा 'बिग बॉस 9'!

सूत्र ने बताया, 'कंपेटिबिलिटी टास्क में उपेन सही जवाबों को करिश्मा को फोन पर बता रहे थे। सेट पर सेल फोन भी मिला है। जबकि उन्हें फोन को तय स्थान पर ही छोड़ना था। करिश्मा सभी की निगाहों से बचते हुए फोन पर सही जवाबों के क्लू ले रही थी।'

मामला ये था कि कंपेटिबिलिटी टास्क के दौरान इस कपल पर लगातार बात करने का आरोप लगा।

खबरी ने बताया, 'वजह ये है कि इस टास्क में जो कपल सालों से साथ में रह रहे हैं उन्हें भी पूरे नंबर नहीं मिल पा रहे थे जबकि करिश्मा और उपेन को साथ में हुए महीनों का समय ही बीता है। इसी कारण प्रतिभागियों को इस बात की शंका हुई।

चैनल के प्रवक्ता और मेकर्स से इस बारे में बात नहीं हो पाई।

सलमान की सजा पर आलिया ने किया दिल छू लेने वाला ट्वीट