विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आठ साल बाद जब मिले शाहरुख-सलमान तो बज उठीं मंदिर की घंटियां

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Wed, 09 Dec 2015 03:45 PM (IST)Updated: Wed, 09 Dec 2015 06:20 PM (IST)

आखिरकार आठ साल के लंबे इंतजार के बाद बॉलीवुड के 'करण अर्जुन' का सेट पर मिलन हो ही गया और ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आखिरकार आठ साल के लंबे इंतजार के बाद बॉलीवुड के 'करण अर्जुन' का सेट पर मिलन हो ही गया और जब मिलन हुआ तो यहां तक कि मां काली के मंदिर की घंटियां भी बज उठीं। सब कुछ फिल्मी था, मगर बॉलीवुड के 'करण अर्जुन' शाहरुख और सलमान का मिलन असली था और इसका गवाह बना मुंबई का महबूब स्टूडियो। जब दोनों सुपरस्टार आठ साल के लंबे अंतराल के बाद किसी सेट पर साथ शूटिंग करने पहुंचे और यह सब 'बिग बॉस' की बदौलत हुआ, जहां शाहरुख 'दिलवाले' का प्रमोशन करते नजर आएंगे और सलमान जिसके होस्ट हैं।

हाल ही में दोनों सुपरस्टार अपने सारे गिले-शिकवे भुलाकर फिर से दोस्त बने हैं और दोस्ती में 19-20 तो चलती है, यही बताने आ रहे हैं बिग बॉस में। इसके लिए दोनों ने एक खास एपिसोड की शूटिंग की, जिसका प्रसारण 19-20 दिसंबर को टीवी पर हो सकता है। इसके लिए शाहरुख-सलमान ने प्रोमो शूट किया और जब दोनों इतने सालों बाद सेट पर साथ अाए तो 'करण अर्जुन' वाला जादू भी चलाया और इस मौके पर उन्होंने बताया कि उनके दिल में क्या है। इस दौरान दोनों की अच्छी और पुरानी यादें भी ताजा हो गईं।

सलमान ने यह भी कहा कि वो अब भी कुछ चीजों को भूला नहीं पाए हैं, जिनकी वजह से दोनों के बीच मतभेद पैदा हो गए थे। इस पर शाहरुख ने कहा कि दोस्ती में 19-20 तो चलती रहती है और उनकी यह बात सलमान के दिल को छू गईं। दोनों सुपरस्टार के बीच कुछ और भी भाुवक और खुशनुमा पल देखने को मिले और आप भी इन्हें देख सकते हैं जल्द ही 'बिग बॉस' में।

आपको यह भी बताते चलें कि शाहरुख की फिल्म 'दिलवाले' 18 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। वहीं सलमान इन दिनों फिल्म 'सुल्तान' की शूटिंग में व्यस्त हैं।