यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अमिताभ लेकर आ रहे हैं अनोखा शो, शेयर किया डांस करते ये वीडियो
बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने 15 साल पहले स्टार प्लस के साथ छोटे पर्दे पर अपने सफर की शुरुआत की ...और पढ़ें

नई दिल्ली। बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने 15 साल पहले स्टार प्लस के साथ छोटे पर्दे पर अपने सफर की शुरुआत की थी। अब उन्होंने एक अनोखे शो 'आज की रात है जिंदगी' के लिए एक बार फिर इस चैनल से हाथ मिलाया है।
इस बार ट्विटर पर ऋषि से भिड़े केआरके, किए भद्दे कमेंट्स
72 वर्षीय अमिताभ इस शो में ऐसे अवतार में नजर आएंगे, जिसमें आपने उन्हें पहले कभी नहीं देखा होगा। उन्होंने अपना फर्स्ट लुक भी लॉन्च कर दिया है, जिसे देखकर आपको यकीन भी हो जाएगा। अमिताभ ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो एक लिफ्ट में डांस करते हुए बहुत ही बिंदास अंदाज में नजर आ रहे हैं।
![]()
हालांकि इसमें वो एक शब्द भी बोलते नहीं दिख रहे हैं, मगर अपने मजेदार डांस मूव्स से लोगों का ध्यान आकर्षित करने में सफल होते दिख रहे हैं। वैसे उनका यह अनोखा शो कब शुरू होने वाला है, अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। अमिताभ ने 2000 में स्टार प्लस पर एक पॉपुलर गेम शो को होस्ट कर टीवी की दुनिया में कदम रखा था।
