विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बालिका वधू' ने हासिल किया ये मुकाम, लिम्‍का बुक में दर्ज हुआ नाम

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Tue, 31 May 2016 02:22 PM (IST)Updated: Wed, 01 Jun 2016 07:24 AM (IST)

'बालिका वधु' ने एक ऐसा मुकाम हासिल कर लिया है, जिसकी वजह से इस सीरियल का नाम लिम्‍का बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया है।

News Article Hero Image

मुंबई, आइएएनएस। पॉपुलर टीवी सीरियल 'बालिका वधूू' का नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया है, क्योंकि सामाजिक मुद्दों पर आधारित इस सीरियल ने 2,000 से अधिक एपिसोड पूरा कर लिया है और इस वजह से इसने हिंदी में सबसे लंबे समय तक चलने वाले सीरियल का खिताब हासिल कर लिया है।

लंदन में किराने का सामान खरीदते दिखीं ये बॉलीवुड एक्ट्रेस

सबसे पहले 'बालिका वधू' बाल विवाह जैसे सामाजिक मुद्दे पर शुरू हुआ था, जिसमें आनंदी नामक एक बालिका वधूू जीवन के उतार-चढ़ाव को दिखाया गया। इसके बाद अपने जीवन के अनुभवों से सीख लेती आनंदी बड़ी होकर दूसरे सामाजिक मुद्दों को लेकर संघर्ष करती है। अब इस सीरियल की कहानी आनंदी की बेटी नंदिनी पर केंद्रित है, जो खुद भी बाल विवाह का शिकार रही है।

इमरान हाशमी ने पत्नी के साथ हुए इस 'साैदे' का खोला राज

कलर्स चैनल की प्रोग्रामिंग हेड मनीषा शर्मा ने एक बयान में कहा, 'इस शो ने लिम्का बुक ऑफ रिकॉडर्स में अपना नाम दर्ज कराकर एक कीर्तिमान स्थापित किया है। हम 'बालिका वधु' को बनाने में अपने दर्शकों के समर्थन के लिए उनका दिल से आभार प्रकट करते हैं।'