Move to Jagran APP

फिल्म रिव्यू: द मैन फ्रॉम यूएनसीएलई (3.5 स्टार)

आप एक फिल्म में क्या पसंद करते हैं। बढ़िया स्टार्स और रोचक कहानी, एक्शन सीक्वेंस, मजबूत प्लॉट, फन और जोक्स। यह सूची बढ़ी हो सकती है। मगर हां इतना जरूर है कि फिल्म 'द मैन फ्रॉम यूएनसीएलई में आपको सबकुछ मिलेगा। फिल्म का निर्देशन गाय रिची ने किया है। यह

By Tilak RajEdited By: Published: Sat, 29 Aug 2015 07:31 AM (IST)Updated: Sat, 29 Aug 2015 10:50 AM (IST)
फिल्म रिव्यू: द मैन फ्रॉम यूएनसीएलई (3.5 स्टार)

प्रमुख कलाकार: हैनरी काविल, एर्मी हैमर, ऐलिस विकंदर
निर्देशकः गाय रिची
स्टार: 3.5

loksabha election banner

आप एक फिल्म में क्या पसंद करते हैं। बढ़िया स्टार्स और रोचक कहानी, एक्शन सीक्वेंस, मजबूत प्लॉट, फन और जोक्स। यह सूची बढ़ी हो सकती है। मगर हां इतना जरूर है कि फिल्म 'द मैन फ्रॉम यूएनसीएलई में आपको सबकुछ मिलेगा।

फिल्म का निर्देशन गाय रिची ने किया है। यह एक रोलरकोस्टर राइड के समान है। एक्शन, कोरियोग्राफी और जोक्स, सबकुछ कमाल। फिल्म में सबकुछ बड़ी आसानी से फिल्माया गया है। यही इस फिल्म की खास बात भी है।

फिल्म एक टीवी सीरीज पर बेस्ड है। यह एक एक्शन कॉमेडी स्टाइल की फिल्म है। जर्मनी की पृष्ठभूमि में साठ के दशक का दौर दिखाया गया है। विश्वयुद्ध 2 का समय। सीआईए नेपोलियन (हैनरी काविल) और केजीबी इल्लैया (एर्मी हैमर) को अपनी-अपनी सरकारों ने निर्देश दिए हैं। एक लड़की है ऑटो शॉप में। इसके कनेक्शन नाजीवादियों से हैं। ये लोग एक मिशन पर काम कर रहे हैं। वैज्ञानिक को खोजना और बम चुराने का काम इन्हें मिला है।

फिल्म व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ती है। ह्यूमर का तड़का भी है। काविल पूरे मिशन को अंजाम देता है। हैमर को कैमरे की कलाबाजी ने काविल से बड़ा दिखाया है। कुछ बाते आपको फिल्म में हंसाती है। रिची अपना ट्रेडमार्क छोडने में कामयाब रहे हैं। फिल्म धीमी गति से बढ़ती हुई अच्छे बदलाव दिखाती है। मनोरंजन करती है।

-मिहिर फडनवीस

किसी भी फिल्म का रिव्यू पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.