फिल्म रिव्यू : होम (3.5 स्टार)
साल में एक बार हमें एनिमेटेड फिल्म देखने को जरूर मिलती है। जो न सिर्फ हमें सरप्राइज करती है बल्कि मनोरंजन भी करती हैं।
डायरेक्टर - टिम जॉनसन
कास्ट - जिम पार्सन, रिहाना, स्टीव मार्टिन
स्टारः 3 स्टार
साल में एक बार हमें एनिमेटेड फिल्म देखने को जरूर मिलती है। जो न सिर्फ हमें सरप्राइज करती है बल्कि बड़े ही आराम से मनोरंजन कर देती है। इस साल यह काम किया है ड्रीमवर्क्स एनिमेशन की फिल्म 'होम' ने।
टिम जॉनसन ने फिल्म 'होम' का निर्देशन किया है। इन्होंने पहले एंट्ज, सिंदबाद: लिजेंड ऑफ सेवन सी भी बनाई थी। इस फिल्म में में भी वो कॉमन फैक्टर है जो बाकी अन्य फिल्मों में भी देखने को मिला है। ड्रीमवर्क्स के टाइटल वाला यह प्रोजेक्ट प्राइमरी प्रोजेक्ट की श्रेणी में भी सेकंडरी लगता है।
होम की कहानी बहुत ही रोचक है। एलियंस की एक कॉलोनी है। यहां रहता है एलियन बूव जो इस बात को लेकर होशियार रहता है कि दूसरे एलियन जॉर्ज की कॉलोनी उन पर हमला न कर दे। इन दोनों के ही पास कोई च्वाइस नहीं है कि ये दोनों किसी और प्लेनेट पर चले जाएं। इसी बात में मजा है।
फिल्म में एलियन एक दूसरे से लड़ने के चक्कर में लोगों का अपहरण करते हैं। इसके बाद लोगों को ऑस्ट्रेलिया में उनकी पसंदीदा चीजों के साथ रखते हैं। एलियन इसके बाद पृथ्वी को अपना घर बनाते हैं। टीप नाम का बच्चा अकेला पृथ्वी पर रह जाता है।
वहीं एक एलियन जिसका नाम ओह बंगल है। वो बूव की लोकेशन जॉर्ज को भेजता है। टीप और ओ बंप साथ में मिलकर टीप की मम्मी को खोजने निकल पड़ते हैं। साथ ही जॉर्ज को पृथ्वी पर हमला करने से रोकते हैं।
ड्रीमवर्क्स की एनिमेटेड फिल्मों में सेलीब्रेटिज की आवाज होना ही इन फिल्मों की पहचान होती है। इस बार भी ऐसा ही हुआ है। रिहाना, जेनिफर लोपेज, स्टीव मार्टिन और जिम पार्सन जैसे सेलेब्स ने अपनी आवाज दी है।
पार्सन ने अपनी आवाज लीड रोल को दी है जो कि एकदम फीट बैठी है। फिल्म में पॉप सांग्स के साथ कई जोक्स भी है। एनिमेशन अपने आप में ही खूबसूरत होता है अगर वो 3डी में न हो। फिल्म में एक शानदार सीक्वेंस है जहां टीप और ओह भाग रहे हैं और एफिल टॉवर कोलेप्स हो रहा है।
फिल्म का अंत सरप्राइज करते हुए प्रभावी बन पड़ा है। फिल्म फ्रेंडशिप और लव का मैसेज देती है। ओवरऑल यह एक प्यारी फिल्म है जो कि विशेष रूप से बच्चों के लिए बनी है।