विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उर्वशी 'सिंह साहब द ग्रेट' में सनी देओल के साथ दिखेंगी

By Edited By:
Published: Fri, 18 Oct 2013 12:57 PM (IST)Updated: Fri, 18 Oct 2013 03:33 PM (IST)

मुंबई। उर्वशी रौतेला मॉडलिंग से अभिनय की दुनिया में कदम रख रही हैं। वे निर्देशक अनिल शर्मा की आने वाली ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। उर्वशी रौतेला मॉडलिंग से अभिनय की दुनिया में कदम रख रही हैं। वे निर्देशक अनिल शर्मा की आने वाली फिल्म 'सिंह साहब द ग्रेट' में सनी देओल के साथ लीड किरदार में नजर आएंगी। पिछले दिनों हुई मुलाकात में उर्वशी ने शेयर किए फिल्म से जुड़े कुछ अनुभव।

'सिंह साहब द ग्रेट' के लिए आपकी कास्टिंग कैसे हुई?

अनिल शर्मा से जब मैं पहली बार मिली, तो उन्होंने मुझे लुक टेस्ट के लिए बुलाया। मैं गई और उसके बाद वे मेरा बार-बार अलग-अलग संवादों के साथ लुक टेस्ट करते रहे। मुझे काम की इतनी जल्दी नहीं थी, लेकिन मैं चाहती थी कि सनी देओल की फिल्म में काम मिल जाए। जब मुझे एक दिन अनिल शर्मा के ऑफिस में बुलाकर बताया गया कि आप इस फिल्म में कास्ट कर ली गई हैं, वह दिन मेरी जिंदगी का सबसे खास था। पहले तो मुझे यकीन ही नहीं हुआ कि सनी और मैं एक साथ काम करने वाले हैं।

सनी के साथ स्क्रीन शेयर करने का अनुभव कैसा रहा?

मैं बता नहीं सकती। वो जैसा काम पर्दे पर करते हैं और जितने एग्रेसिव दिखते हैं, वैसे बिल्कुल भी नहीं हैं। उन्होंने मुझे खूब सपोर्ट किया। मैं हमेशा से 'गदर' की बहुत बड़ी फैन रही हूं और मैं चाहती हूं कि यह फिल्म भी वैसी ही हिट हो। फिल्म में मेरे ऊपर तीन गाने हैं, जिसमें से एक गाने में मैं और सनी साथ हैं। वह गाना लोगों की जुबान पर चढ़ने वाला है। यह जल्द ही लोगों के बीच आएगा।

फिल्म में आपका किरदार क्या है?

मैं इसमें निम्मी नाम की लड़की का रोल निभा रही हूं, जो सनी के लिए पूरी तरह से पागल है। वह चाहती है कि कोई भी इनके बीच में न आए। सनी भी निम्मी से उतना ही प्यार करते हैं।

मॉडलिंग का कुछ अनुभव बताइए?

मैं भारत की इकलौती मॉडल हूं, जिसने चार खिताब जीते हैं। लोगों को यकीन नहीं होगा कि यह बात सच है, क्योंकि मैंने पंद्रह साल की उम्र से काम करना प्रारंभ कर दिया था और मॉडलिंग के तीन साल बाद ही मुझे फिल्मों के ऑफर मिलने लगे थे, लेकिन मैं सही फिल्म का इंतजार कर रही थी, जो मुझे इस फिल्म के तौर पर मिली।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर