विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जब परिणीति को सैंडिल पहनाने को झुक गए अमिताभ, जानिए फिर हुआ क्‍या

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Sun, 29 Nov 2015 10:51 AM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2015 01:31 PM (IST)

बॉलीवुड मेगास्‍टार होने के बावजूद अमिताभ बच्‍चन कितने विन्रम हैं, इसकी एक मिसाल स्‍टार प्‍लस के शो 'आज की रात ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड मेगास्टार होने के बावजूद अमिताभ बच्चन कितने विन्रम हैं, इसकी एक मिसाल स्टार प्लस के शो 'आज की रात है जिंदगी' में देखने को मिली। दरअसल, हाल ही में एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने एक स्पेशल गेस्ट के तौर पर इस शो में शिरकत की।

शाहरुख-सलमान को लेकर वरुण धवन ने कर दिया ये बड़ा खुलासा

इसी दौरान ही उन्होंने एक सेग्मेंट के लिए भरतनाट्यम करने का फैसला किया, जिसके लिए उन्होंने अपना हाई हील्स उतार दिया और जब परिणीति ने डांस कर लिया तो स्टेज पर उस सेग्मेंट की शूटिंग के लिए दोबारा सैंडिल पहनना चाहा। ऐसे में हमेशा एक जेंटलमैन की तरह अमिताभ बच्चन ने उनकी मदद करने का फैसला किया और वो सच में परिणीति का सैंडिल लेने के लिए झुक गए।

राहुल महाजन की एक्स वाइफ डिंपी ने कर ली शादी

हालांकि परिणीति शर्मा गईं और सैंडिल पहनने के लिए उनसे पहले आगे बढ़ गईं। हालांकि फिर भी अमिताभ बच्चन ने उन्हें सैंडिल पहनने के दौरान बैलेंस बनाने में मदद की। वाकई में अमिताभ बच्चन तो अमिताभ बच्चन ही हैं। आपको बता दें कि वो इस शो के होस्ट हैं और इसके जरिए काफी सालों बाद उनकी टीवी पर वापसी हुई है।