Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोनाक्षी सिन्‍हा: केआरके को उल्‍टा लटकाकर जड़ने चाहिए चार थप्‍पड़

    एक बार फिर कमाल आर खान ने एक बॉलीवुड सेलेब्रिटी को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट 'टि्वटर' पर अपने पोस्ट से नाराज कर दिया है। इस बार कमाल ने एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को नाराज किया है। यह तब शुरू हुआ जब कमाल ने इस एक्ट्रेसेस और उनके बट्स के बारे में ट्वीट

    By Monika SharmaEdited By: Updated: Fri, 14 Nov 2014 09:57 AM (IST)

    मुंबई। एक बार फिर कमाल आर खान ने एक बॉलीवुड सेलेब्रिटी को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट 'टि्वटर' पर अपने पोस्ट से नाराज कर दिया है।

    इस बार कमाल ने एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को नाराज किया है। यह तब शुरू हुआ जब कमाल ने इस एक्ट्रेसेस और उनके बट्स के बारे में ट्वीट किया। उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा, कट्रीना कैफ, परिणीति चोपड़ा और दीपिका पादुकोण के बारे में लिखा था। इसी के साथ केआरके और सोनाक्षी का टि्वटर वार शुरू हो गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कमाल आर खान ने इसकी शुरुआत यह पोस्ट करते हुए कि 'मुझे समझ नहीं आता कि बॉलीवुड में कोई ऐसी एक्ट्रेस क्यों नहीं है जिसकी बट किम करदाशियां जैसे हों।' इसके बाद एक के बाद एक दीपिका, कट्रीना, परिणीति और सोनाक्षी के बारे में पोस्ट किया।

    इस पर सोनाक्षी ने पोस्ट किया 'अगर आपको लगता है कि केआरके एक महिला का अपमान कर रहा है और उस उलटा लटकाकर चार थप्पड़ जड़ने चाहिए तो इसे रीट्वीट करें।'

    इसके जवाब में केआरके ने पोस्ट किया 'डियर सोनाक्षी सिन्हा जी अगर आपको यह अपमानजनक लगा तो मुझे वाकई माफ कीजिएगा। यह केवल एक सर्वे था बॉलीवुड की सेक्सिएस्ट एक्ट्रेस चुनने के लिए। अगर आपको लगता है कि यह महिलाओं का अपमान है तो आप डिस्क्वॉलिफाई हो और प्रतियोगिता से बाहर की जाती हो। आपकी भावनाओं को आहत करने के लिए क्षमा करें।'

    पढ़ें: जब सिक्योरिटी गार्ड ने सोनाक्षी को पहचानने से कर दिया इंकार

    पढ़ें: केआरके ने कपिल शर्मा को ट्विटर पर दी खुलेआम गंदी गालियां