विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आज की ताजा खबर, हॉट बेब शर्लिन कर रही हैं शादी

By Edited By:
Published: Tue, 23 Apr 2013 11:33 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 02 May 2013 03:58 PM (GMT+05:30)

ओ तेरी, कुछ ऐसे ही रिएक्शन होंगे जब आप यह खबर पढ़ेंगे। इस खबर का पढ़कर वाकई आप लोग हैरान ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। ओ तेरी, कुछ ऐसे ही रिएक्शन होंगे जब आप यह खबर पढ़ेंगे। इस खबर का पढ़कर वाकई आप लोग हैरान रह जाएंगे। चलिए हम आपको बता देते हैं शर्लिन चोपड़ा कर रही हैं अरेंज मैरिज। यकीन नहीं होता न। पर यह ही सच है। आपकी चहेती हॉट बेब शर्लिन चोपड़ा हो रही हैं पराई। लाखों दीवानों का दिल तोड़ शादी करने जा रही हैं शर्लिन।

जी हां, शर्लिन को उनका राजकुमार मिल गया है। वह अगस्त में शादी के बंधन में बंधेंगी। यह राजकुमार शर्लिन ने नहीं बल्कि उनके परिवार वालों ने उनके लिए ढूंढा है। शर्लिन ने बताया कि इसमें कोई कंट्रोवर्सी नहीं है। लोगों को मेरी बातों पर यकीन नहीं होता है, लेकिन इस बात में 100 प्रतिशत सच्चाई है। यह अरेंज्ड मैरेज है और मेरे परिवार की रजामंदी से हो रही है। मेरी बहन और परिवार के दूसरे लोगों ने इस रिश्ते को तय किया है। वैसे भी मैं अब सेटल होना चाहती हूं।

अब देखना होगा शादी के बाद भी शर्लिन सुर्खियों में बनी रहती हैं, या फिर अपने पति की सेवा में अपना समय बिताएंगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर