विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'हेट स्‍टोरी 3' के लिए शरमन-जरीन ने शूट किया ये इंटिमेट सीन

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Sun, 04 Oct 2015 11:07 AM (IST)Updated: Sun, 04 Oct 2015 02:30 PM (IST)

'हेट स्‍टोरी' सीरीज के एक और सीक्‍वल की शूटिंग जारी है। इस बार 'हेट स्‍टोरी 3' में शरमन जोशी और ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। 'हेट स्टोरी' सीरीज के एक और सीक्वल की शूटिंग जारी है। इस बार 'हेट स्टोरी 3' में शरमन जोशी और जरीन खान जैसे बॉलीवुड सितारे भी इस थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगे और जाहिर है इसमें भी कई इंटिमेट सीन देखने को मिलेंगे।

न्यूयॉर्क में बीमार बहन से क्यों नहीं मिल पाईं काजोल?

खबर है कि हाल ही में मलवानी में किसी लोकेशन पर इसकी शूटिंग हुई है और वहां इन दोनों सितारों के बीच कुछ इंटिमेट सीन शूट भी कर लिए गए हैं। जी हां, सूत्रों के मुताबिक, इनमें एक सीन में शरमन और जरीन का एक दूसरे के चेहरे पर लगे चॉकलेट को प्यार से चाटना भी शामिल है। मेकअप आर्टिस्ट को दोनों के चेहरे पर चॉकलेट लगाने में और उन्हें वैसे ही टाइट बनाए रखने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

'बाहुबली' से न करें 'पुली' की तुलना - श्रीदेवी

हालांकि सब कुछ प्लान के मुताबिक शूट हो गया। खैर, अब दर्शकों को यह सीन तो फिल्म के रिलीज होने के बाद ही देखने को मिल पाएगा। फिलहाल तो इसकी कल्पना मात्र ही की जा सकती है और इससे यह अच्छे से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह कितना रोमांटिक सीन होगा।