बच्चन परिवार की बहु को इस दिन पर्दे पर उतारेंगे संजय गुप्ता!
बच्चन परिवार की बहु ऐश्वर्या राय बच्चन निर्देशक संजय गुप्ता की फिल्म 'जज्बा' से कमबैक करने जा रही हैं। हर किसी को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है और अब फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। ये फिल्म इस साल 9 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक
मुंबई। बच्चन परिवार की बहु ऐश्वर्या राय बच्चन निर्देशक संजय गुप्ता की फिल्म 'जज्बा' से कमबैक करने जा रही हैं। हर किसी को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है और अब फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। ये फिल्म इस साल 9 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
'जज्बा' की शूटिंग करती दिखीं ऐश्वर्या
व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श ने ट्विटर पर फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'जज्बा 9 अक्टूबर 2015 को रिलीज होगी। फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन, इरफान खान और शबाना आजमी हैं। संजय गुप्ता इसका निर्देशन कर रहे हैं।'
इस फिल्म में ऐश्वर्या एक वकील का जबकि इरफान खान सस्पेंड किए जा चुके एक पुलिसकर्मी का रोल कर रहे हैं। हालांकि शबाना आजमी के किरदार को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
ओ तेरी, सुष्मिता अपने इस एक्स बॉयफ्रेंड से ही चला रही हैं चक्कर!