विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कमल हासन की बेटी इसलिए नहीं कर पाईं 'हेरा फेरी'

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Tue, 29 Sep 2015 02:39 PM (IST)Updated: Tue, 29 Sep 2015 04:46 PM (IST)

जबरदस्‍त कॉमेडी से भरपूर हिट फिल्‍म 'हेरा फेरी' का तीसरा सीक्‍वल भी आ रहा है। इसके लिए कमल हासन की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। जबरदस्त कॉमेडी से भरपूर हिट फिल्म 'हेरा फेरी' का तीसरा सीक्वल भी आ रहा है। इसके लिए कमल हासन की बेटी श्रुति हासन से भी संपर्क किया गया था। जो हाल ही में जॉन अब्राहम के साथ कॉमेडी फिल्म 'वेलकम बैक' में दर्शकों को हंसाती नजर आई थीं।

साउथ सुपरस्टार विजय ने देखी श्रीदेवी स्टारर फिल्म 'पुली', जताई ये उम्मीद

खैर, अब इस बात का खुलासा हो चुका है कि आखिर क्यों श्रुति हासन ने 'हेरा फेरी 3' जैसी फिल्म छोड़ दी। इसमें अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम, सुनील शेट्टी, परेश रावल, ईशा गुप्ता और नेहा शर्मा जैसे बॉलीवुड सितारे काम कर रहे हैं। दरअसल, अत्यधिक व्यस्त होने के कारण श्रुति हासन इस फिल्म से नहीं जुड़ पाईं। इस बारे में उनके प्रवक्ता ने बताया कि श्रुति हासन को 'हेरी फेरी 3' के लिए संपर्क किया गया था। मगर दक्षिण की दो फिल्मों की शूटिंग डेट्स टकराने और जल्द ही एक बॉलीवुड फिल्म की घोषणा को लेकर वो यह फिल्म नहीं कर पाईं।

सलमान के शो 'बिग बॉस' में नजर अा सकते हैं शाहरुख

हालांकि उन्हें उम्मीद है कि वो भविष्य में जरूर अभिषेक बच्चन के साथ काम करेंगी। आपको यह भी बता दें कि श्रुति हासन जल्द ही निशिकांत कामत की फिल्म 'रॉकी हैंडसम' और तिग्मांशु धूलिया की फिल्म 'यारा' में नजर आने वाली हैं। वो दक्षिण की चर्चित फिल्म 'पुली" में भी सुपरस्टार विजय के साथ दिखेंगी।