यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पहले दीपिका ने कहा अब भी है एक्स बॉयफ्रेंड से प्यार, अब दे रहीं ये सफाई
फिल्म 'तमाशा' की वजह से रणबीर-दीपिका का पास्ट एक बार फिर सामने आ गया है। इस बीच हाल ही में ...और पढ़ें

मुंबई। फिल्म 'तमाशा' की वजह से रणबीर-दीपिका का पास्ट एक बार फिर सामने आ गया है। इस बीच हाल ही में एक इवेंट में दोनों ने यह स्वीकार कर सभी को चौंका दिया कि उन्हें अब भी एक दूसरे से प्यार है। इस बात को लेकर खूब हो-हल्ला मचा तो अब दीपिका का कहना है कि जब भी वो रणबीर के प्रति अपना प्यार स्वीकार करती हैं तो उसे अक्सर गलत तरीके से पेश किया जाता है।
रणबीर-दीपिका हुए जज्बाती, खुलकर सामने आई रिश्ते की सच्चाई
दीपिका फिल्म 'तमाशा' के लिए आयोजित एक 'कैमेस्ट्री मीटर' इवेंट में बोल रही थीं। इस दौरान ही उन्होंने कहा, 'मेरे ख्याल से आप प्यार को परिभाषित नहीं कर सकते हैं...उन्होंने कहा कि वो मुझसे प्यार करते हैं, मैंने कहा कि मैं उनसे प्यार करती हूं, इसे गलत तरीके से लिया गया और बहुत अलग तरीके से कहा गया। क्योंकि प्यार सिर्फ एक एहसास नहीं है। यह एक बहुत ही 'लेयर्ड इमोशन, लेयर्ड फीलिंग' है। यह ऐसी चीज है, जो समय के साथ विकसित होती है।'
जानिए माधुरी ने क्यों कि हर दिन पांच लीटर पानी दान करने की अपील
दीपिका के मुताबिक, उन्होंने यह कह दिया कि 'आई लव हिम' इसका मतलब सिर्फ एक ही चीज नहीं है। यह ऑनेस्टी, रेस्पेक्ट और एक दूसरे के प्रति प्रोटेक्टिव होने से आती है। दीपिका ने कहा कि दोनों की अपनी अलग-अलग आइडेंटिटी है और वो अपनी पर्सनल हिस्ट्री को बेचने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। दरअसल, रणबीर-दीपिका द्वारा खुलकर एक दूसरे के प्रति प्यार का इजहार करने को उनकी फिल्म 'तमाशा' के प्रमोशन से जोड़कर भी देखा जा रहा था। खैर, आपको बता दें कि उनकी यह फिल्म 27 नवंबर को रिलीज होने जा रही है।
