विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

..तो इसलिए वरुण धवन को किस नहीं कर पाएंगी आलिया भट्ट!

By Edited By:
Published: Fri, 23 May 2014 01:14 PM (IST)Updated: Fri, 23 May 2014 01:15 PM (IST)

चेतन भगत की फिल्म टू स्टेट्स में आलिया भंट्ट और अर्जुन कपूर ने खूब लिप लॉक किए थे, लेकिन अब ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। चेतन भगत की फिल्म टू स्टेट्स में आलिया भंट्ट और अर्जुन कपूर ने खूब लिप लॉक किए थे, लेकिन अब आलिया ऐसा नहीं कर पाएंगी। जी हां सेंसर बोर्ड ने आलिया की अगली फिल्म पर इसी किसिंग सीन को लेकर शिकंजा कस दिया है।

बुधवार को आलिया वरुण धवन की फिल्म हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया का प्रोमो लॉन्च हुआ। फिल्म में आलिया वरुण के स्मूच सीन पर विवाद खड़ा हो गया। सेंसर बोर्ड ने फिल्म निर्माता करण जौहर से इस सीन को हटाने के निर्देश दिए हैं। करण ने बोर्ड से सवाल किया है कि इन दिनों कई ऐसी फिल्में आई है जिनमें लिप लॉक के सींस भरे हुए थे, लेकिन उन पर कोई सवाल नहीं उठाए गए तो फिर उनकी फिल्म पर क्यों? हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि नई सरकार आने के बाद सेंसर बोर्ड के नियमों में भी कुछ बदलाव जरूर आएगा।

धर्मा प्रोडक्शन के सीईओ अपूर्व मेहता ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बोर्ड ने फिल्ममेकर से किसिंग सींस डिलीट करने के आदेश दिए हैं।

पढ़ें : आलिया से जुड़ी खबरें

पढ़ें : आलिया-अर्जुन के इंटिमेट सींस पर सवाल