विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

श्रद्धा बनेंगी अर्जुन कपूर की 'हाफ गर्लफ्रेंड', सीख रहे हैं भोजपुरी

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Tue, 05 Jan 2016 02:24 PM (IST)Updated: Tue, 05 Jan 2016 05:03 PM (IST)

वैसे तो अर्जुन कपूर इन दिनों अपने आने वाले रियलिटी शो की शूटिंग के लिए लगभग महीनेभर से विदेश में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। चेतन भगत के एक और नॉवेल 'हाफ गर्लफ्रेंड' पर बन रही मोहित सूरी की फिल्म में अर्जुन कपूर को लीड रोल के लिए चुन लिया गया है। उनके ही नॉवेल पर बनी '2 स्टेट्स' में भी अर्जुन कपूर ही हीरो थे। फिलहाल
अपने आने वाले रियलिटी शो की शूटिंग के लिए वो लगभग महीनेभर से विदेश में हैं। उन्होंने वहीं से 'हाफ गलफ्रेंड' का हिस्सा होने की पुष्टि कर दी है।

एकता कपूर ने इस एक्टर-प्रोड्यूसर को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

ये भी खबर है कि अर्जुन वहीं पर इस फिल्म के लिए भोजपुरी सीखने की ट्रेनिंग भी शुरू कर दी है। लगभग तीन हफ्ते से वो इसे सीख रहे हैं। अर्जुन 'हाफ गर्लफ्रेंड' एक देसी प्रेमी का किरदार निभाते नजर आएंगे। 'माधव झा' के किरदार में ढलने के लिए वो हर दिन लगभग एक घंटा बास्केटबॉल भी खेल रहे हैं। माना जा रहा है कि इस फिल्म में अर्जुन कई लुक में दिखेंगे और उनके अपोजिट इस बार श्रद्धा कपूर नजर आएंगी। आपको बता दें कि इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए कई बॉलीवुड सितारे कोशिश में थे।

पता है कौन बनने वाला है 'मिस्टर इंडिया 2' में हीरो?

सबसे पहले सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन को इस फिल्म के लिए लिया गया था। मगर जब दोनों ने दूसरी फिल्म साइन कर ली तो परिणीति चोपड़ा का नाम भी सामने आया। इस फिल्म को फरवरी से शुरू किया जाना है। इसकी शूटिंग लंदन, न्यूयॉर्क, मुंबई और बिहार के कुछ हिस्सों में होगी। वैसे अर्जुन अभी आर बाल्कि की फिल्म 'की एंड का' में भी व्यस्त हैं, जिसमें उनकी जोड़ी करीना कपूर के साथ है। दूसरी तरफ श्रद्धा ने फरहान अख्तर की फिल्म 'रॉक ऑन 2' का काफी काम निपटा लिया है, जिसमें अर्जुन रामपाल भी हैं।