विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विराट कोहली को वर्ल्‍ड कप में नहीं मिलेगा अनुष्‍का का साथ!

By rohit guptaEdited By:
Published: Sun, 18 Jan 2015 10:24 AM (IST)Updated: Sun, 18 Jan 2015 12:58 PM (IST)

लगता है कि वर्ल्‍ड कप में विराट कोहली की हाफ सेंचुरी और सेंचुरी के बाद दर्शक उन्‍हें अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्‍का ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। लगता है कि वर्ल्ड कप में विराट कोहली की हाफ सेंचुरी और सेंचुरी के बाद दर्शक उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा को मैदान पर फ्लाइंग किस करते हुए नहीं देख पाएंगे।

पढ़ें: हॉस्पिटल में एक साथ क्या कर रहे थे विराट और अनुष्का

दरअसल, बीसीसीआई क्रिकेटरों, उनकी पत्नियों और गर्लफ्रेंड्स को झटका देने के मूड में है। एक अंग्रेजी अखबार की खबर के मुताबिक, बोर्ड ने तय किया है कि वर्ल्ड कप में खिलाड़ियों की पत्नियों और गर्लफ्रेंड्स को उनके साथ जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

जब वरुण ने आलिया को कर दिया नजरअंदाज

जाहिर तौर पर ये क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी एक्ट्रेस गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा के लिए बुरी खबर है। 44 दिनों तक चलने वाला वर्ल्ड 29 मार्च को खत्म होगा। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, 'पत्नियों और गर्लफ्रेंड्स को वर्ल्ड कप में नहीं ले जाने का नियम पहले से है। वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में खिलाड़ियों को भटकाव से दूर रहना चाहिए।'

शाहिद और सैफ ने शेयर की वैनिटी वैन!

खैर हमें तो सिर्फ नए लव बर्ड्स की फिक्र है। भला अनुष्का और विराट इतने दिन एक-दूसरे के बिना कैसे बिता पाएंगे।

कट्रीना को किया मना और खुद रणबीर से शादी करना चाहती हैं दीपिका!